Hanuman Chalisa

लग चुका है पंचक, इन 5 दिनों में अति आवश्यक हो कुछ करना, तो करें ये खास उपाय

Webdunia
* चल रहा है पंचक काल, जानिए कैसे रहें सावधान?

 
5 फरवरी, मंगलवार की शाम करीब 06.45 मिनट से पंचक शुरू हो चुका है जो ‍10 फरवरी, रविवार की शाम 04.22 मिनट तक रहेगा। भारतीय ज्योतिष के अनुसार मंगलवार को शुरू हुए पंचक को अग्नि पंचक कहते हैं। अत: अग्नि पंचक के दौरान आग लगने का भय अधिक रहता है, इस वजह से इस पंचक को शुभ नहीं कहा जा सकता।

 
ज्ञात हो कि हिन्दू धर्मग्रंथों के अनुसार पंचक काल को शुभ नहीं माना जाता है। इस समय किए गए कार्य अशुभ और हानिकारक फल देते हैं, ऐसा माना जाता हैं। अत: इस नक्षत्र का योग अशुभ माना जाता है। इसीलिए पंचक के इन 5 दिनों में विशेष संभलकर रहने की आवश्यकता होती है, अत: पंचक के दौरान कोई भी जोखिमभरा कार्य करने से बचना चाहिए। 
 
साथ ही पंचक के दौरान कोई भी शुभ काम करने से परहेज करना चाहिए। पंचक में यात्रा करना, लेन-देन, व्यापार और किसी भी तरह के बड़े सौदे भी नहीं करने चाहिए, क्योंकि इससे धन हानि होने की संभावना रहती है। लेकिन अगर आप पंचक काल के दौरान कुछ विशेष काम करना ही चाहते हैं तो निम्न उपायों को करने के बाद आप अपना कार्य कर सकते हैं। 
 
करें ये उपाय...
 
* अगर इन दिनों घर के मकान की छत डलवाना जरूरी हो तो पहले मजदूरों को मिठाई खिलाएं, उसके उपरांत ही छत डलवाने का कार्य शुरू करें।
 
* अगर घर में शादी का शुभ समय आ गया है और समय की कमी है तब लकड़ी का सामान खरीदना जरूरी हो तो गायत्री हवन करवा कर लकड़ी का फर्नीचर, पलंग तथा अन्य वस्तुएं की खरीदारी कर सकते हैं।
 
* पंचक में अगर ईंधन इकट्ठा करना जरूरी हो तो पंचमुखी दीपक (आटे से निर्मित, तेल से भरकर) शिवजी के मंदिर में जलाएं, उसके बाद ईंधन खरीदें। इस तरह के उपाय करने से आप आनेवाले संकटों से बच सकते हैं तथा पंचक में मिलने वाले अशुभ फलों में कमी आती है।

 
* अगर किसी कारणवश पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करना ही पड़ें तो हनुमान मंदिर में 5 फल चढ़ाकर यात्रा शुरू करें।
 
* किसी रिश्तेदारी में शव दहन का समय हो या घर में अचानक किसी की मृत्यु हो गई हो तो पंचक होने के कारण शव दहन के समय 5 अलग पुतले बनाकर उन्हें अवश्य जलाएं। तत्पश्चात दाह संस्कार करें। शास्त्रों के अनुसार मुर्दे का क्रिया कर्म किसी योग्य पंडित से पूछने के बाद ही करना चाहिए।

ALSO READ: 10 फरवरी को वसंत पंचमी, जानिए महत्व, मंत्र-पूजा विधि एवं सरस्वती पूजन के शुभ मुहूर्त

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

01 July Birthday: आपको 1 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Devshayani Ekadashi 2026: वर्ष 2026 में देवशयनी एकादशी कब है?

शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश: 3 राशियों के अटके काम होंगे पूरे, मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख