Dharma Sangrah

Panchak March 2022: अग्नि पंचक शुरू, जानिए समय और किन खास बातों का रखें ध्यान

Webdunia
इस बार फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी यानी महाशिवरात्रि के दिन से पंचक आरंभ हो गया है। शास्त्रों के अनुसार मंगलवार (Mangalwar) को शुरू होने वाला पंचक अग्नि पंचक (agni panchak 2022) कहलाता है। इस दिन अग्नि से बचना तथा क्रोध नहीं करना चाहिए।


ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) में पंचक को शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है। इसे अशुभ तथा हानिकारक नक्षत्रों का योग माना जाता है। अत: इन 5 दिनों में विशेष संभलकर रहने की जरूरत  होती है, इसीलिए पंचक के दौरान कोई भी जोखिमभरा कार्य करने से बचना चाहिए। इस दिनों निर्माण कार्य,औजारों की खरीददारी नहीं करना चाहिए।
 
वर्ष 2022 में अग्नि पंचक की शुरुआत मंगलवार, 1 मार्च 2022 (agni panchak Start) से हो गई है। यह 5 दिनों का समयकाल हैं, जहां अधिक सावधान रहने की आवश्‍यकता है। इस दौरान कुछ ऐसे विशेष कार्य हैं जिसे करना ज्योतिष शास्त्र में वर्जित माना जाता है। 
 
मार्च 2022 में पंचक का समय-Panchak 2022 march date and time
 
पंचक का प्रारंभ- मंगलवार, 1 मार्च को सायंकाल 4.31 मिनट से शुरू। 
पंचक की समाप्ति- रविवार, 6 मार्च 2022 को सुबह 2.29 मिनट पर होगी। (agni panchak end) 
 
पंचक काल में करें ये खास उपाय-panchak remedies 
 
- अगर इन दिनों घर के मकान की छत डलवाना जरूरी हो तो ऐसे समय में मजदूरों को मिठाई खिलाएं, तत्पश्चात छत डलवाने का कार्य करें। 
 
- किसी रिश्तेदारी में शव दहन का समय हो या घर में अचानक किसी की मृत्यु हो गई हो तो पंचक होने के कारण शव दहन के समय 5 अलग पुतले बनाकर उन्हें अवश्य जलाएं। तत्पश्चात दाह संस्कार करें।
 
- पंचक में अगर ईंधन इकट्ठा करना जरूरी हो तो आटे से निर्मित पंचमुखी दीपक में तेल भरकर शिव जी के मंदिर में जलाएं, उसके बाद ईंधन खरीदें।
 
- पंचक के दौरान अगर किसी कारणवश दक्षिण दिशा की यात्रा करना ही पड़ें तो हनुमान मंदिर में 5 फल चढ़ाकर यात्रा करें।

 
- अगर घर में शादी का शुभ समय आ गया है और समय की कमी है तब लकड़ी का सामान खरीदना जरूरी हो तो गायत्री हवन करवा कर लकड़ी का फर्नीचर, पलंग तथा अन्य वस्तुएं की खरीदारी कर सकते हैं।

इन उपायों से पंचक में मिलने वाले अशुभ फलों में कमी आती है तथा आप बुरे संकट से बच सकते हैं। और इस समयावधि में अपनी वाणी को मधुर रखना चाहिए। 

Panchak 2022

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

02 March Birthday: आपको 2 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 मार्च, 2026)

ईरान इजराइल अमेरिका युद्ध: ज्योतिष में किसकी जीत का संकेत? जानिए भविष्यवाणी

01 March Birthday: आपको 1 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख