Hanuman Chalisa

चल रहा है रोग पंचक, 2 नवंबर तक बचें इन कार्यों से...

Webdunia
29 अक्टूबर 2017 की दोपहर 2 बजकर 34 मिनट से पंचक की शुरुआत गई है, जो कि 2 नवंबर 2017 तक जारी रहेगा। इस बार रोग पंचक लगा है। इस संबंध में यह मान्यता है कि जो पंचक रविवार से शुरू होता है उसे 'रोग पंचक' के नाम से जाना जाता है।

पंचक चन्द्रमा की स्थिति पर आधारित गणना है। पंचक के अंतर्गत धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र आते हैं। इन्हीं नक्षत्रों के मेल से बनने वाले विशेष योग को 'पंचक' कहा जाता है। 
 
जब चन्द्रमा कुंभ और मीन राशि पर रहता है, उस समय को 'पंचक' कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में पंचक को शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है। इसे अशुभ काल और हानिकारक नक्षत्रों का योग माना जाता है। इस बार 29 अक्टूबर से शुरू हुआ पंचक 2 नवंबर 2017, गुरुवार रात्रि अंत 4 बजकर 50 मिनट तक जारी रहेगा। पंचक के इन 5 दिनों में कुछ कामों को करने की मनाही होती है जिसे हमें भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आइए जानें इन दिनों में कौन से काम करना अशुभ होता है।
 
पचंक में न करें ये काम 
 
*  पंचक में दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। 
 
* जब रेवती नक्षत्र चल रहा हो, उस समय घर की छत नहीं बनवाना चाहिए। इस नक्षत्र में धनहानि की आशंका होती है।
 
* शतभिषा नक्षत्र में कलह होने के योग बनते हैं। 
 
* पूर्वाभाद्रपद रोगकारक नक्षत्र होता है। 
 
* उत्तराभाद्रपद में धन के रूप में दंड होता है।
 
* पलंग बनवाना बड़े संकट को न्योता देना है। 
 
* इस दिनों जिस समय धनिष्ठा नक्षत्र हो उस समय घास, लकड़ी आदि ईंधन एकत्रित नहीं करना चाहिए। पंचक के प्रभाव से इस नक्षत्र में अग्नि का भय रहता है। 
 
इन दिनों में अन्य कुछ कार्य विशेष नहीं किए जाते हैं, जैसे लंबी दूरी की यात्रा, व्यापार, लेन-देन, नया कार्य आदि। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

बुध का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख