Hanuman Chalisa

चोर पंचक शुरू, शुभ कार्यों से बचकर रहें इन 5 दिनों में...

Webdunia
* बेहद अशुभ माना गया है चोर पंचक, न करें बड़ा लेन-देन...
 
वर्ष 2018 का पहला पंचक काल शुक्रवार, 19 जनवरी से शुरू हो गया है। शुक्रवार से लगने वाला यह पंचक 'चोर पंचक' के नाम से जाना जाता है। दोपहर 1.1 मिनट से शुरू हुए इस पंचक का 23 जनवरी, मंगलवार को रात्रि अंत तक यानी सुबह लगभग 4.38 मिनट तक असर रहेगा। कई स्थानों पर इसे 24 जनवरी, बुधवार तक माना गया है।
 
पंचक शुरू हो चुका है। इसके अंतर्गत धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, पूर्वाभाद्रपद व रेवती नक्षत्र आते हैं। इन्हीं नक्षत्रों के मेल से बनने वाले विशेष योग को 'पंचक' कहा जाता है। 
 
ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार शुभ ग्रह और नक्षत्रों में किए गए कार्य शुभ फल देते हैं, इसलिए हमेशा सही ग्रह-नक्षत्रों को देखकर ही कोई भी कार्य शुरू करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में पंचक को शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है। इसे अशुभ और हानिकारक नक्षत्रों का योग माना जाता है।

अत: इन दिनों में विशेष संभलकर रहने की आवश्यकता होती है। इसीलिए शुक्रवार से शुरू हुए चोर पंचक के दौरान कोई भी जोखिमभरा कार्य करने से बचना चाहिए। इस दौरान यात्रा नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही धन से जुड़े कोई कार्य भी पूर्णत: निषेध माने गए हैं।
 
ऐसी मान्यता है कि इस दौरान धनहानि होने की आशंकाएं प्रबल रहती हैं। अत: इस दौरान यात्रा, बड़ा व्यापारिक लेन-देन, व्यापार और किसी बड़े सौदे को करने से बचना चाहिए। अत: आर्थिक तौर से नुकसान से बचने के लिए इन दिनों विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है।

ALSO READ: जनवरी 2018 : इस महीने में कब शुरू करें नया कार्य, जानिए...
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सभी देखें

नवीनतम

02 अप्रैल 2026 को सिर्फ एक बार पढ़ लें हनुमान जी का यह सिद्ध मंत्र, बड़े से बड़ा शत्रु भी टेक देगा घुटने

01 April Birthday: आपको 1 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

हनुमान जयंती 2026: 2 अप्रैल को बन रहा है दुर्लभ योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

अगला लेख