Festival Posters

Panchak Yoga 2020 | चोर पंचक शुरू, शुभ फल पाना चाहते हैं तो करें ये 5 विशेष उपाय

Webdunia
17 अप्रैल 2020, शुक्रवार दिन 12:18 मिनट से प्रारंभ हो गया है। ग्रंथों के अनुसार पंचक काल को शुभ नहीं माना जाता है। इस समय किए गए कार्य हानिकारक फल देते हैं, अत: इस नक्षत्र का योग अशुभ माना जाता है।


इसीलिए पंचक के इन 5 दिनों में विशेष संभलकर रहने की आवश्यकता होती है, अत: पंचक के दौरान कोई भी जोखिमभरा कार्य करने से बचना चाहिए। साथ ही पंचक के दौरान कोई भी शुभ काम करने से परहेज करना चाहिए। लेकिन किसी खास परिस्थितिवश कार्य करना जरूरी हो तो कुछ उपाय करके उनके शुभ फल पा सकते हैं। 
 
पंचक में यात्रा करना, लेन-देन, व्यापार और किसी भी तरह के बड़े सौदे भी नहीं करने चाहिए, क्योंकि इससे धन हानि होने की संभावना रहती है। लेकिन अगर आप पंचक काल के दौरान कुछ विशेष काम करना ही चाहते हैं तो निम्न उपायों को करने के बाद आप अपना कार्य कर सकते हैं। 
 
शुक्रवार से शुरू हुए पंचक इस पंचक को 'चोर पंचक' कहा जाता है। यह पंचक बुधवार, 22 अप्रैल 2020 दोपहर 1:18 जारी तक रहेगा। पंचक काल में कौन-से उपाय हो सकते हैं शुभ, आइए जानें- 
 
* पंचक में अगर ईंधन इकट्ठा करना जरूरी हो तो पंचमुखी दीपक (आटे से निर्मित, तेल से भरकर) शिवजी के मंदिर में जलाएं, उसके बाद ईंधन खरीदें। अभी लॉकडाउन का समय चल रहा है, ऐसे समय में घर के पूजा घर में आप पंचमुखी दीया जलाकर शुभ फल पा सकते हैं। 
 
* अगर इन दिनों घर के मकान की छत डलवाना जरूरी हो तो पहले मजदूरों को मिठाई खिलाएं, उसके उपरांत ही छत डलवाने का कार्य शुरू करें।
 
* अगर घर में शादी का शुभ समय आ गया है और समय की कमी है तब लकड़ी का सामान खरीदना जरूरी हो तो गायत्री हवन करवा कर लकड़ी का फर्नीचर, पलंग तथा अन्य वस्तुएं की खरीदारी कर सकते हैं।
 
* अगर किसी कारणवश पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करना ही पड़ें तो हनुमान मंदिर में 5 फल चढ़ाकर यात्रा शुरू करें।
 
* किसी रिश्तेदारी में शव दहन का समय हो या घर में अचानक किसी की मृत्यु हो गई हो तो पंचक होने के कारण शव दहन के समय 5 अलग पुतले बनाकर उन्हें अवश्य जलाएं। तत्पश्चात दाह संस्कार करें। 
 
शास्त्रों के अनुसार मुर्दे का क्रिया कर्म किसी योग्य पंडित से पूछने के बाद ही करना चाहिए। इस तरह के उपाय करने से आप आनेवाले संकटों से बच सकते हैं तथा पंचक में मिलने वाले अशुभ फलों में कमी आती है।

ALSO READ: Panchak 2020 : पंचक क्या, क्यों, कब से, क्यों डरना चाहिए पंचक से

ALSO READ: Panchak Dates 2020 : जानिए कब से लग रहा है पंचक काल, कैसे रहें सावधान?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Weekly Rashifal 2026: इस सप्ताह क्या कहता है 12 राशियों का भाग्य, पढ़ें (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी तक)

वरुण का दुर्लभ गोचर: 168 साल बाद मीन राशि में, 6 राशियों पर पड़ेगा गहरा असर

चार धाम यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन जरूरी, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

महाशिवरात्रि का अर्थ, पूजा विधि, मंत्र, आरती, चालीसा, कथा और लाभ FAQs

विजया एकादशी 2026: 13 फरवरी को रखा जाएगा व्रत, जानिए तिथि, महत्व और नियम

सभी देखें

नवीनतम

सूर्य-राहु युति कुंभ राशि में: 1 महीने तक रहेगा ग्रहण योग, इन 3 उपायों से बचेंगी परेशानियां

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 फरवरी, 2026)

13 February Birthday: आपको 13 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 फरवरी 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

अगला लेख