सूर्य की भांति चमकेगा आपका भाग्य, आजमाएं पौष पूर्णिमा पर 10 खास बातें

Webdunia
Paush purnima 2021
 
पौष के महीने में सूर्य की उपासना की जाती है। यह महीना सूर्य देव की पूजा के लिए विशेष महत्‍व रखता है। पौष पूर्णिमा इस मास का बहुत ही पावन दिन माना जाता है। पूर्णिमा के दिन धार्मिक कार्य, भजन-कीर्तन के साथ नदी स्नान एवं दान के लिए भी यह दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस साल यह पूर्णिमा गुरुवार, 28 जनवरी 2021 को है। इस दिन को शाकंभरी पूर्णिमा भी कहते हैं। 
 
मान्यता है कि अगर पौष के महीने में नियमित सूर्य देव की उपासना की जाए और खास तौर पर पूर्णिमा के दिन सूर्य की आराधना की जाए तो  व्‍यक्‍ति साल भर स्‍वस्‍थ और संपन्‍नता भरा जीवन जीवन जीता है। उसका भाग्य भी सूर्य की भांति चमक उठता है। धार्मिक ग्रंथों में पौष पूर्णिमा के दिन उपवास रखने की भी मान्यता है। अगर आप धनवान बनने की तमन्ना रखते हैं तो आपको इस दिन यह उपाय अवश्य करना चाहिए- 
 
आइए जानते हैं पौष पूर्णिमा के 10 खास उपाय एवं बातें- 
 
* पौष पूर्णिमा के दिन सूर्य उदय होने से पहले उठकर स्नान करके हल्के लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
 
* सुबह 1 तांबे के लोटे में जल भरकर रखें और इस लोटे को हाथ में रखकर 'ॐ' मंत्र का 27 बार ऊंचे स्वर में जाप करें और फिर इस जल को सारे घर में छिड़क दें।
 
* सूर्य मंत्र- 'ॐ घृणि सूर्याय नम:' का 108 बार रुद्राक्ष की माला से जाप करें। 
 
* धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लगातार 27 दिन तक इस उपाय को करने से आपका रुका हुआ धन वापस आ जाएगा।
 
* इस दिन लाल चंदन की माला से गायत्री मंत्र का सूर्य के समक्ष जाप करें।
 
* सरकारी नौकरी चाहने वालों को इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद भगवान सूर्यदेव को तांबे के लोटे में जल और गुड़ मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए और अर्घ्य देने वाले स्थान पर ही 3 बार परिक्रमा करनी चाहिए।
 
* पौष पूर्णिमा के दिन हो सके तो नारंगी और लाल रंग का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए।
 
* अपने माता-पिता के चरण स्पर्श करने चाहिए, ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
 
* पौष पूर्णिमा के दिन भोजपत्र पर 3 बार गायत्री मंत्र लाल चंदन से लिखकर अपने पर्स में रखने से भी लाभ मिलता है। 
 
* धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पौष के पूरे महीने में उत्तम स्वास्थ्य और मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए भगवान सूर्यनारायण की पूजा का विधान है। इस महीने में भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और उपवास भी रखा जाता है।

ALSO READ: Paush Purnima 2021 : 28 जनवरी को है पौष माह की पूर्णिमा, जानिए महत्व, मुहूर्त और व्रत विधि

ALSO READ: पौष के बाद लगेगा माघ मास, जानिए इस माह का महत्व

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Khatu shyam train from indore : इंदौर से खाटू श्याम बाबा मंदिर जाने के लिए कौनसी ट्रेन है?

May 2024 Weekly Forecast: इस सप्ताह में किन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें नए सप्ताह का राशिफल

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

lakshmi puja for wealth : लक्ष्मी पूजा का है ये सही तरीका, तभी माता होंगी प्रसन्न

Aaj Ka Rashifal: 15 मई का राशिफल, 12 राशि के अनुसार पढ़ें आज के शुभ उपाय

15 मई 2024 : आपका जन्मदिन

15 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

अगला लेख