Hanuman Chalisa

planet transit in June 2020 : जून माह में खास ग्रहों के गोचर,जानिए क्या होगा असर

Webdunia
June 2020 planet


जून में सूर्य-मंगल व गुरु का होगा राशि परिवर्तन, बुध होगा वक्री और शुक्र मार्गी
 
जून माह में तीन ग्रहों का गोचर होगा। इसमें सूर्य, मंगल और गुरु ग्रह शामिल हैं। बुध ग्रह इस महीने वक्री चाल चलेंगे और शुक्र ग्रह मार्गी होगा। इन ग्रहों की चाल का व्यापक प्रभाव होगा।आइए जानते हैं जून में ग्रहों की चाल कब बदलेगी और उसका क्या होगा असर।
 
सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश : 15 जून 
जून माह की 15 तारीख को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। मिथुन बुध ग्रह की राशि है। सूर्य और बुध सम ग्रह हैं। सूर्य के गोचर से मिथुन राशि वालों के स्वभाव में अहंकार, क्रोध और आक्रामकता देखने को मिल सकती है।

आपका ये स्वभाव रिश्तों पर विपरीत असर डाल सकता है। प्रेम एवं दांपत्य जीवन में भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस दौरान सेहत पर अपनी ध्यान रखें। खासकर सेवन में गर्म चीज़ों से परहेज करें। सरकारी कामकाज में लाभ मिलने होने की संभावना है।
मंगल का मीन राशि में प्रवेश :18 जून  
मंगल का राशि परिवर्तन होगा। इस दिन मंगल देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि गुरु की राशि है और गुरु और मंगल दोनों आपस में मित्र ग्रह हैं। मीन राशि में मंगल के प्रवेश से इस राशि के जातकों के स्वभाव में क्रोध बढ़ सकता है। किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना भी है। यदि जमीन से जुड़ा विवाद है तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। 
बुध मिथुन राशि में वक्री : 18 जून 
18 जून गुरुवार को बुध ग्रह मिथुन राशि में वक्री चाल चलेगा, यानी इस दिन से बुध की उल्टी चाल शुरू हो जाएगी। इससे पहले 24 मई को बुध अपनी स्वराशि में मार्गी हुए थे। मिथुन बुध की राशि है। यहां बुध सूर्य के साथ युति करेगा। मिथुन राशि के जातकों को यहां मिलेजुले परिणाम मिलने की संभावना है।
शुक्र होंगे मार्गी : 25 जून
25 जून को शुक्र वक्री से मार्गी हो जाएंगे। कोई भी ग्रह अपने मार्गी अवस्था में सीधा चलता है। जबकि वक्री में कोई भी ग्रह अपनी सामान्य चाल से उल्टा चलता है। मार्गी अवस्था में शुक्र अपनी स्वराशि वृष में होगा। इस दौरान वृष राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। उनके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सकुशल बीतेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।
गुरु का धनु राशि में प्रवेश : 30 जून
30 जून को गुरु का राशि परिवर्तन होगा। इस दिन गुरु मकर राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। यानि गुरु का गोचर धनु राशि में होगा, जो गुरु की स्वराशि है। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आप अपने नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखेंगे। आर्थिक जीवन में आपको तरक्की मिलेगी। आपके पास एक से अधिक स्रोतों से धन आने की संभावना है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख