suvichar

मई 2021 में ग्रहों के राशि परिवर्तन का क्या होगा आप पर असर

आचार्य राजेश कुमार
मई माह  2021 में किन किन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन और इनका सुप्रभाव और कुप्रभाव किन किन राशियों पर रहेगा... आइए जानते हैं...
 
अप्रैल 2021 में जहां 5 ग्रहों ने राशि परिवर्तन किया, वहीं मई 2021 में भी कुछ ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन कर रहे हैं। वहीं कुछ ग्रह अपनी राशि में बदलाव करेंगे। ग्रहों के इन परिवर्तनों का असर सभी 12 राशियों  पर सीधे तौर पर देखने को मिलेगा।
 
बुध ग्रह:-
 
1 मई 2021 को बुध ग्रह अपनी चाल बदलते हुए वृषभ राशि में गोचर कर गए हैं । बुध का ये परिवर्तन सुबह 5 बजकर 32 मिनट पर हुआ है और बुध ग्रह इस राशि में 26 मई 2021, सुबह 7 बजकर 50 मिनट तक रहेंगे और उसके बाद मिथुन राशि में चले जाएंगे।
 
शुक्र ग्रह:-
 
04 मई 2021, को शुक्र का राशि परिवर्तन हो चुका है, जिसके बाद शुक्र भी वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र का ये परिवर्तन 4 मई 2021 को दोपहर 1:09 बजे पर हुआ और यह 28 मई 2021, 11:44 बजे तक इसी राशि में रहेगा, इसके बाद यह मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएगा। ऐसे में शुक्र के इस राशि परिवर्तन का भी सबसे ज्यादा प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर ही पड़ेगा।
 
सूर्य ग्रह :-
 
14 मई 2021 के दिन सूर्यदेव  भी अपनी चाल बदलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का ये परिवर्तन 14 मई 2021 को सुबह 11:15 बजे होगा और 15 जून 2021, 05:49 बजे तक सूर्य इस राशि में रहेगा, इसके बाद यह मिथुन राशि में गोचर कर जाएगा।
 
इस दिन वृषभ संक्रांति भी होगी। 
 
ज्योतिष के जानकारों की मानें तो कई बार ग्रहों की चाल बदलने से जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है तो कई बार उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। साल 2021 के मई में भी कई ग्रह राशि परिवर्तन कर सभी 12 राशियों पर असर डालेंगे।
 
मई 2021 में होने वाले इन ग्रहों के राशि परिवर्तन  से जहां कुछ राशियों के जातकों को लाभ तो वहीं कुछ राशियों के जातकों को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
 
मेष:-
विवेकपूर्ण फैसले लेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। खरीदारी से बचें।
 
वृष:-
कार्य क्षेत्र में अपने काम को उत्साह से करेंगे। जिम्मेदारियों बढ़ने की संभावना है। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। विवेक से ही फैसला लें।
 
मिथुन:-
मानसिक तनाव हो सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी रोग या कष्ट से छुटकारा मिल सकता है।
 
कर्क:-
योजनाओं को गोपनीय रखें। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। खर्चों में बढ़ोत्तरी होने से बजट बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा।
 
सिंह:-
लंबी यात्रा का योग बन सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य के मामले में धनी रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में काम की सराहना होगी।
 
कन्या:-
कार्यक्षेत्र में उपलब्धि हासिल हो सकती है। किसी भी फैसले को लेने में जल्दबाजी न करें। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय उत्तम है। सेहत का ध्यान रखें।
 
तुला:-
कार्यों में सफलता हासिल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें।
 
वृश्चिक:-
पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी।
 
धनु:-
फैसलों पर अडिग रहें और खुद पर भरोसा रखें। कार्यस्थल पर किसी प्रोजेक्ट से बाहर रखे जा सकते हैं। पैसों को लेकर परिवार में तनाव हो सकता है। मन अशांत रहेगा।
 
मकर:-
समझदारी से फैसले लेने की जरूरत है। किसी अच्छी कंपनी या संस्थान में काम करने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ान संभव हैं। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
 
कुंभ:-
प्रयासों में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में ऊर्जावान और उत्साहित महसूस करेंगे। खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। खानपान में सतर्कता बरतने की जरूरत है।
 
मीन:-
मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। रिश्तेदारों से मिलना होगा। नेगेटिविटी से दूर रहने की जरूरत है।
 
आचार्य राजेश कुमार (https://www.divyanshjyotish.com)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक की पौराणिक कथा: क्यों माने जाते हैं ये 8 दिन अशुभ?

Phalguna month Hindu calendar 2026: फाल्गुन शुक्ल पक्ष में पड़ेंगे ये खास त्योहार

2020 में लगे थे 6 ग्रहण, अब फिर आने वाला है ऐसा दौर? जानें क्या सच में होगा बड़ा बदलाव

Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय

Angarak Yog 2026: कुंभ राशि में मंगल से बना अंगारक योग, 4 राशियों के लिए शुरू होगा राजयोग का सुनहरा दौर

सभी देखें

नवीनतम

24 February Birthday: आपको 24 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 फरवरी 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

क्या करें जतन कि शुद्ध हो लगन, पढ़ें विवाह मुहूर्त के 10 दोषों संबंधी विशेष जानकारी

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

अगला लेख