Hanuman Chalisa

वर्ष 2023 : नए साल के ग्रह-नक्षत्र, तारे-सितारे राशि परिवर्तन एक साथ एक नज़र में

Webdunia
सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र ये 4 ग्रह ऐसे हैं जो हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। चंद्र ग्रह 54 घंटे यानी करीब सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करता है। शनि को ढाई वर्ष, राहु और केतु 18 माह, बृहस्पति को कम से कम 12 माह राशि परिवर्तन करने में लगते हैं। इस दौरान ये ग्रह अस्त और उदय होने के साथ ही मार्गी और वक्री भी होते हैं। साल 2023 में शनि, गुरु, राहु-केतु समेत सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जानिए वर्ष 2023 के ग्रह परिवर्तन।
 
2023 में ग्रहों का राशि परिवर्तन | Graho ka rashi parivartan 2023:
 
1. गुरु | Guru: 24 नवंबर को गुरु यानी बृहस्पति ग्रह अपनी ही राशि मीन में सुबह 04 बजकर 36 मिनट पर वक्री से मार्गी होने के बाद 22 अप्रैल 2023 तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद वे 2023 को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। 29 जुलाई से ही बृहस्पति यानी गुरु मीन राशि में वक्री अवस्था में थे। अब बृहस्पति ग्रह 24 नवंबर 2022 को सुबह करीब 04 बजकर 36 मिनट अपनी ही स्वयं की मीन राशि में मार्गी होंगे। गुरु मार्गी अवस्था में ही अगले वर्ष 21 अप्रैल 2023 को रात के 08 बजकर 43 मिनट पर मीन से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। 
 
2. शनि | Shani: शनि ग्रह पहले से ही मकर में मार्गी गोचर कर रहा है। 17 जनवरी 2023 को यह राशि परिवर्तन करेगा। लेकिन शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने के बाद ही 03 फरवरी को अस्त होंगे। 
 
3. राहु | Rahu: राहु ग्रह पहले से ही मेष में मौजूद है। 30 अक्टूबर 2023 को राशि परिवर्तन करेगा।
 
4. केतु | Ketu: केतु ग्रह पहले से ही तुला में मौजूद है। 30 अक्टूबर 2023 को राशि परिवर्तन करेगा।
 
उपरोक्त चारों ग्रहों का वर्ष 2023 में राशि परिवर्तन करना खास मायने रखना है।
1. शुक्र | Shukra: शुक्र का धनु राशि में गोचर 5 दिसंबर 2022 सोमवार को शाम 05:39 बजे होगा और इसके बाद 29 दिसंबर को यह दोपहर 03:45 बजे मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद अगले साल उसका राशि परिवर्तन होगा।
 
2. मंगल | Mangal : 13 नवंबर को मंगल ग्रह वक्री अवस्था में दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर वृषभ राशि में आ गए हैं। इसके बाद अगले साल 13 मार्च 2023 सोमवार को 05:33 पर मिथुन में प्रवेश करेंगे।
 
3. बुध | Budh: बुध का धनु राशि में परिवर्तन 3 दिसंबर, 2022 दिन शनिवार की सुबह 06:34 बजे होगा और इसके बाद 28 दिसंबर को सुबह 04:05 पर यह मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद बुध वक्री होकर पुन: 31 दिसंबर देर रात 12:58 बजे धनु में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद अगले साल उसका राशि परिवर्तन होगा।
 
4. सूर्य | Surya : सूर्य का धनु राशि में प्रवेश 16 दिसंबर 2022 शुक्रवार को सुबह 09:38 बजे होगा। इसके बाद अगले साल उसका राशि परिवर्तन होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Horoscope May 2026: साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई): जानें इस हफ्ते आपके सितारे क्या कहते हैं?

रोहिणी लगना और नौतपा लगने में क्या है अंतर, क्या है इसका विज्ञान

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 मई, 2026)

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख