Hanuman Chalisa

चंद्र अशुभ होने पर व्यक्ति का मन बहुत चंचल होता है, जानिए ग्रहों से संबंधी और भी रोचक बातें

Webdunia
जीवन से जानिए ग्रहों के संकेत 
 
 ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति का संकेत हमें अपनी जिंदगी से मिल सकता है। डालिए एक नजर अपने आप पर, अपने व्यवहार पर, अपनी जिंदगी पर और जानिए ग्रहों की स्थिति.... 
 
सूर्य - जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह शुभ स्थिति में होता है, उन्हें घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलता है। ये ग्रह अशुभ हो तो तो आंखों से जुड़ी परेशानियां होती हैं, मान-सम्मान नहीं मिलता है। 
चंद्र - कुंडली में चंद्र की शुभ स्थिति हो तो व्यक्ति मानसिक रूप से स्थिर रहता है। चंद्र अशुभ होने पर व्यक्ति का मन बहुत चंचल होता है, मानसिक तनाव बना रहता है।
मंगल - इस ग्रह के शुभ होने पर व्यक्ति को जमीन संबंधी कामों में विशेष लाभ मिलता है। माता की ओर से पूरा सहयोग मिलता है। अगर ये ग्रह अशुभ हो तो विवाह के बाद परेशानियां आती हैं, रक्त संबंधी कोई बीमारी हो सकती है। 
बुध - ये ग्रह शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति का दिमाग बहुत तेज चलता है। इसके अशुभ होने पर व्यक्ति बुद्धि से संबंधित कामों में सफल नहीं हो पाता है। 
गुरु - गुरु ग्रह की शुभ स्थिति होने पर व्यक्ति धार्मिक कार्यों में लगा रहता है। व्यक्ति शिक्षा के क्षेत्र में लाभ कमाता है। इस ग्रह के अशुभ होने पर भाग्य का साथ नहीं मिलता है। कड़ी मेहनत के बाद ही किसी काम में सफलता मिलती है। 
शुक्र - अगर ये ग्रह शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति सभी भौतिक सुख-सुविधाएं मिलती हैं। व्यक्ति ऐश और आराम के साथ रहता है। इसके अशुभ होने से व्यक्ति का वैवाहिक जीवन परेशानियों से भरा रहता है।
शनि - जिस व्यक्ति के लिए शनि शुभ है, उन्हें मशीन से संबंधित कामों में ज्यादा लाभ मिलता है। ये ग्रह अशुभ हो तो व्यक्ति दुर्भाग्य का सामना करता है। परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वाहन से हानि हो सकती है। 
राहु-केतु - जिन लोगों की कुंडली ये दोनों शुभ स्थिति में होते हैं, वे रहस्यमयी होते हैं और कई उपलब्धियां हासिल करते हैं। जबकि इन ग्रहों के अशुभ होने से व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है। व्यक्ति नशे का शिकार हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

अगला लेख