Hanuman Chalisa

astrological transits of March 2020 : मार्च माह में ग्रहों के बड़े बदलाव, क्या होगा प्रभाव

Webdunia
Planetary Transits in March 2020
       
मार्च 2020 में सूर्य-मंगल सहित 5 ग्रह का राशि परिवर्तन, सूर्य 14 मार्च को आ गए हैं मीन राशि में, बुध 10 मार्च को कुंभ राशि में मार्गी हो गया है, लेकिन इस माह राशि नहीं बदलेगा आइए जानें विस्तार से... 
 
सूर्य - माह की शुरुआत में सूर्य ग्रह कुंभ राशि में स्थित थे। 14 मार्च को ये ग्रह कुंभ से मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस वजह से मलमास शुरू हो गया है।
 
चंद्र - ये ग्रह 1 मार्च को वृष राशि में आ गया। 3 मार्च को चंद्र मिथुन राशि में चला ग या फिर उसके बाद से हर ढाई दिन में चंद्र राशि बदल रहा है। 
 
मंगल - अभी ये ग्रह धनु राशि में स्थित है। 22 मार्च को ग्रह धनु से मकर राशि में प्रवेश कर गया है।
 
बुध - इस माह ये ग्रह राशि नहीं बदलेगा। ये कुंभ राशि में है और वक्री है। 10 मार्च को बुध मार्गी हो गया है।
 
गुरु - बृहस्पति ग्रह अभी धनु राशि में है। ये ग्रह 29 मार्च को राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा।
 
शुक्र - मार्च की शुरुआत में शुक्र मेष राशि में स्थित है। 28 मार्च को ये ग्रह राशि बदलेगा और मेष से वृष राशि में प्रवेश करेगा।
 
शनि और राहु-केतु - मार्च में शनि मकर राशि में है। राहु मिथुन राशि में और केतु धनु राशि में रहेगा।
 
जानिए ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए कौन-कौन से शुभ काम किए जा सकते हैं…
 
सूर्य के लिए रोज सुबह जल्दी उठें और सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें।

चंद्र के लिए हर सोमवार चांदी के लोटे से शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मंगलवार को शिवलिंग पर लाल फूल और मसूर की दाल चढ़ाने से मंगल के दोष दूर होते हैं।

बुध के लिए हर बुधवार गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।

गुरु ग्रह के दोषों से बचने के लिए गुरुवार को शिवलिंग पर चने की दाल और बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

शुक्र ग्रह के लिए शुक्रवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

शनि और राहु-केतु के लिए हर शनिवार तेल का दान करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख