shiv chalisa

जून में 4 ग्रह बदलेंगे अपना घर, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर...

श्री रामानुज
जून में बदल रहे हैं 4 ग्रह, कैसा होगा 12 राशियों पर प्रभाव, जानिए 
 

 
जून के महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र राश‌ि बदलेंगे। इन चारों ग्रहों के राश‌ि परिवर्तन का सभी राश‌ियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ेगा।

आइए जानते हैं किस राशि पर कैसा रहेगा यह ग्रह परिवर्तन...
 
 
मेष राशि 


 
मेष राशि के जातकों के लिए महीने का पहला भाग कठ‌िन रह सकता है। व्यर्थ की मानस‌िक तौर पर उलझनों में घ‌िरे रहेंगे। बेकार ही भाग-दौड़ और अनावश्यक खर्च संभव हैं। महीने के उत्तरार्द्ध में मंगल के वक्री होने के बाद राश‌ि स्वामी मंगल की दृष्ट‌ि मेष राश‌ि पर होने से पारिवारिक कलह के आसार हैं। आपसी मतभेद बढ़ेगा। हालांकि यह परिवर्तन नौकरी-व्यवसाय में लाभ दिलाएगा। नए कार्य का शुभारंभ होगा। माह के अंत तक कोई अच्छी खबर म‌िल सकती है। 
 


वृषभ राशि 

 

 

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा। महीने के पूर्वार्द्ध भाग में राश‌ि स्वामी शुक्र का सूर्य के साथ लग्न में होना लाभ देगा। कई ब‌िगड़े हुए काम बनेंगे, साहस और पराक्रम में वृद्ध‌ि होगी। मनोरंजन एवं भौत‌िक सुख-सुव‌िधाओं में धन व्यय होगा। क्रोध पर न‌ियंत्रण रखना होगा। आपसी मनमुटाव में नुकसान हो सकता है। महीने के उत्तरार्द्ध में भाई-बंधुओं से लाभ एवं सहयोग म‌िलेगा।

 

मिथुन राशि


 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल प्रदान करेगा। इस माह राश‌ि के स्वामी बुध महीने के दूसरे हफ्ते से तीसरे हफ्ते तक राश‌ि से बारहवें घर में चलेंगे, जो लंबी यात्रा का योग बनाएगा। इस माह परिश्रम और दौड़धूप रहेगी। खर्च बढ़ेगा और स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अत्यधिक कार्य होने के बावजूद कार्यक्षेत्र में सजगता से काम करना होगा, नहीं तो नुकसान संभव है। 

 

कर्क राशि


 
कर्क राशि के लिए यह माह लाभपद्र रहने वाला है। शुक्र की शुभ स्‍थ‌ित‌ि के कारण नौकरी- व्यवसाय में लाभ म‌िलेगा, मान-प्रत‌िष्ठा में भी वृद्ध‌ि होगी। इसके प्रभाव से पारिवारिक जीवन में आनंद का माहौल रहेगा, जीवनसाथी एवं संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। व्यवसाय में नए लोगों से संबंध लाभकारी होंगे, परंतु माह के उत्तरार्द्ध में शुक्र के राश‌ि परिवर्तन से परेशानी हो सकती है। स्वास्‍थ्‍य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, खर्च और उलझनें बढ़ेंगी।

 

सिंह राशि
 

 

 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह माह सामान्य होगा। सीमित आय, परंतु खर्च बढ़ेंगे। शुभ कार्यों में व्यय होने से मन प्रसन्न रहेगा। धर्म-कर्म की ओर रुच‌ि बढ़ेगी। परिजनों के साथ तीर्थयात्रा या धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग हैं। नौकरी-व्यवसाय में कार्यभार से मानस‌िक परेशानी हो सकती है।
 

 

कन्या राशि


 
कन्या राशि के जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल प्रदान करेगा। ग्रह परिवर्तन व‌िकास और उन्नत‌ि के योग बना रहा है। आर्थ‌िक पक्ष में भाग्य प्रबल है। राश‌ि स्वामी बुध के भाग्य स्‍थान में होने के कारण ब‌िगड़े काम भी बनेंगे। नौकरी-व्यवसाय में मनचाहा परिवर्तन संभव है। जातक को अपने व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। 
 

 

तुला राशि


 
तुला राशि के जातकों के राश‌ि के स्वामी इस माह के पूर्वार्द्ध तक आठवें घर में रहेंगे ज‌िससे स्वास्‍थ्‍य के मामले में परेशानी हो सकती है, सेहत का ध्यान रखना होगा। घरेलू उलझनें बढ़ेंगी और खर्चे भी बढ़ेंगे, परंतु महीने के उत्तरार्द्ध में शुक्र के राश‌ि परिवर्तन से स्‍थ‌ित‌ि में सुधार होगा, जीवन के कई क्षेत्रों में लाभ म‌िलेगा। आर्थ‌िक मामलों में लाभ प्राप्त कर सकते हैं, परंतु परिश्रम अध‌िक करना होगा।
 

 

वृश्चिक राशि


 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह माह काफी उतार-चढ़ावभरा रह सकता है, क्योंक‌ि एक तरफ सूर्य शन‌ि का समसप्तक योग बना रहेगा दूसरी ओर राश‌ि के स्वामी मंगल वक्री होंगे। ग्रहों की इस स्‍थ‌ित‌ि के कारण साझेदारी के कामों में परेशानी और नुकसान हो सकता है। भाई-बंधुओं से मतभेद की आशंका है। सेहत का ध्यान रखें। व्यर्थ जोख‌िम से बचें, दुर्घटना हो सकती है। पारिवारिक जीवन में कलह संभव है। परिजनों से नहीं बनेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर च‌िंत‌ित रह सकते हैं।

 

धनु राशि


 
धनु राशि के जातकों के लिए राश‌ि के स्वामी गुरु की दृष्ट‌ि अनुकूल फल देगी। कार्यक्षेत्र में स्‍थ‌ित‌ि बेहतर होगी, प्रभाव और मान-प्रत‌िष्ठा में वृद्ध‌ि होगी। धनलाभ एवं उन्नत‌ि के अवसर प्राप्त होंगे। महीने के उत्तरार्द्ध में जातक लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। मानस‌िक उलझन और परेशान‌ियों का सामना करना होगा। 
 

 

मकर राश‌ि


 
मकर राश‌ि के जातकों की राशि के स्वामी शन‌ि वक्री रहने से इस माह पारिवारिक एवं आर्थ‌िक क्षेत्र में परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय शुक्र की स्‍थ‌ित‌ि भी अनुकूल नहीं द‌िख रही है ज‌‌िससे व्यावसाय‌िक क्षेत्र में नई चुनौत‌ियां आएंगी और लाभ में कमी आ सकती है। माह के उत्तरार्द्ध में मंगल की उच्च दृष्ट‌ि के कारण मान-सम्मान में वृद्ध‌ि होगी। धनलाभ एवं उन्नत‌ि के व‌िशेष अवसर प्राप्त होंगे।


 

कुंभ राशि


 
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह माह सुखद रहेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों में परेशानी हो सकती है लेक‌िन भाग्य प्रबल है तो सफलता म‌िल जाएगी। धनलाभ के अवसर संभव हैं। दान-धर्म में रुच‌ि बढ़ेगी। महीने के उत्तरार्द्ध में स्वास्‍थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक कलह संभव है। मित्र-बंधुओं से आपसी मतभेद एवं परेशानी हो सकती है। व्यर्थ व‌िवाद में न पड़ें। 

 

मीन राशि


 
मीन राशि के जातकों के लिए यह माह मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। भाग्य साथ देगा और प्रयास करने पर योजनाओं में सफलता मिलेगी। राश‌ि के स्वामी गुरु के राहु के साथ छठे घर में होने के कारण पेट संबंधी तकलीफ हो सकती है। कोई गुप्त च‌िंता सता सकती है।



Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

30 March Birthday: आपको 30 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 मार्च, 2026)

29 March Birthday: आपको 29 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख