Hanuman Chalisa

बच्चों के करियर की बाधा दूर करेगा बस एक पौधे का रोपण

आचार्य राजेश कुमार
क्या आप जानते हैं कि संतान की उन्नति के मार्ग में आ रही बाधा अलग-अलग वृक्षारोपण से 100 प्रतिशत दूर हो सकती है। जी हां, ग्रह नक्षत्रों के कुप्रभावों से बचने के लिए कारगर सिद्ध होते हैं पेड़-पौधे। नक्षत्र राशि तथा ग्रह के लिए कौन-कौन से निर्धारित पेड़ पौधे हैं, आइए जानते हैं... 
 
ब्रह्मांड में उपस्थित समस्त सजीव अर्थात् जिनमें सांस लेने की क्षमता हो जैसे हम मनुष्य, जानवर तथा पेड़-पौधे यह सभी कुल पंच तत्वों से मिलकर बने हैं। अग्नि, वायु, जल, पृथ्वी और आकाश, जो चीजें इन 5 तत्वों से मिलकर बनी होती हैं। उन सभी की जीवन की समस्त घटनाओं को मुख्यतः 9 ग्रह, 12 राशियां तथा 27 नक्षत्र संचालित करते हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि हमारे जीवन में होने वाली अच्छी और बुरी घटनाओं के लिए आपके जन्म समय के ग्रह-नक्षत्र जिम्मेदार होते हैं। 
 
आज से सैकड़ों हजारों वर्ष पूर्व ऋषि-मुनि ज्योतिर्विद, जीवन में होने वाली सभी सदृश्य या अदृश्य समस्याओं के समाधान हेतु पेड़ पौधों का सहारा लेते थे और इसी से ठीक हो जाते थे क्योंकि उक्त के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं होता था।  
 
आइए जानते हैं कौन पौधा किस ग्रह, राशि तथा नक्षत्र के लिए निर्धारित किया गया है। 
 
ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों के लिए अलग-अलग गुणवाले पेड़-पौधे निर्धारित किए गए हैं  
 
27 नक्षत्रों के लिए निर्धारित पेड़-पौधे
 
अश्विन- कोचिला, 
 
भरणी- आंवला 
 
कृतका- गुडहल  
 
रोहिणी- जामुन 
 
मृगशिरा- खैर 
 
आद्रा- शीशम 
 
पुनर्वसु- बांस 
 
पुष्य- पीपल 
 
अश्लेषा-  नागकेसर
 
मघा- वट
 
पूर्वा फाल्गुनी- पलाश 
 
उत्तरा फाल्गुनी- पाकड़
 
हस्त- रीठा
 
चित्रा- बेल
 
स्वाती- अर्जुन 
 
विशाखा- भट कटैया 
 
अनुराधा- मौलश्री  
 
ज्येष्ठा-  चीड
 
मूल- शाल
 
पूर्वाषाढ़ा- अशोक 
 
उत्तराषाढ़ा- कटहल 
 
श्रवण- अकौन
 
धनिष्ठा- शमी
 
शतभिषा- कदंब 
 
पूर्व भाद्र- आम
 
उत्तरभाद्र-  नीम 
 
रेवती-  महुआ 
 
उपरोक्त पेड़ों को बच्चे के जन्म नक्षत्र के अनुसार जन्म के समय से ही रोपिए। जैसे-जैसे पेड़ बढ़ेगा वैसे-वैसे आपके बच्चे का भविष्य भी उज्जवल होता जाएगा। आपको जानकर हैरत होगी की पेड़-पौधों के अन्दर एक एनर्जी,एक ओरा होता है जो बच्चे को हर दृष्टिकोण से सुरक्षा प्रदान करता है। 
 
निर्धारित पेड़-पौधे का प्रयोग करने से अंतश्चेतना में सकारात्मक सोच का संचार होता है तत्पश्चात मनोकामनाएं पूरी होने लगती है। अ गर आप बच्चे का जन्म नक्षत्र नहीं जानते हैं तो राशि अनुसार भी पौधारोपण कर सकते हैं। 
12 राशि के लिए निर्धारित पेड़-पौधे
 
मेष :  आंवला 
 
वृष : जामुन, 
 
मिथुन : शीशम, 
 
कर्क : नागकेशर , 
 
सिंह : पलाश 
 
कन्या : रीठा  
 
तुला : अर्जुन  
 
वृश्चिक : मौलश्री 
 
धनु : जलवेतस, 
 
मकर : अकोन, 
 
कुंभ : कदंब  
 
मीन : नीम

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख