Hanuman Chalisa

ये 4 राशियां हैं सबसे अच्छी और ताकतवर, जीवन में संघर्ष से नहीं घबराते हैं?

Webdunia
Powerful Zodiac: 12 राशियों में से 4 राशियों को बहुत ताकतवर राशि माना जाता है। इन राशियों के जातक जीवन में कभी हार नहीं मानते हैं। यह किसी भी प्रकार के संघर्ष से घबराते भी नहीं है। यह कर्ममान होते हैं और अपनी किस्मत को बदलने के लिए सभी कुछ करने के लिए तैयार हो जाते हैं। हालांकि यदि इनके आचरण सही है तो इन्हें जीवन में ज्यादा संघर्ष नहीं करना होता है।
 
मेष राशि : बारह राशियों में से एक मेष राशि को सबसे ताकतवर राशि माना जाता है क्योंकि इनकी राशि का स्वामी मंगल होता है। मंगल साहस, वीरता और निडरता के साथ ही भाग्य को जागृत करने वाला भी है। यदि इस राशि के जातकों का आचरण सही है और ये हनुमानजी के उपासक हैं तो फिर इन्हें आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है। इस राशि के लोगों में नेतृत्व क्षमता भी गजब की होती है। भाग्य के भी ये धनी होते हैं। मेहनत करना भी ये खूब जानते हैं।
 
वृश्चिक राशि : यह राशि भी मंगल की राशि है। इस राशि वालों का आत्मविश्‍वास बहुत ऊंचाइयों पर होता है। यह भी साहसी और निडर होते हैं। अपने मन की मनवाने में ये पारंगत हैं। तेज बुद्धि और मेहनत के दम पर सबकुछ हासिल कर लेते हैं। ये जीवन में रिस्क लेने से चूकते नहीं है। इसलिए भी ये सफल हो जाते हैं। यह सभी कामों को खुद करने की क्षमता रखते हैं। इसलिए ये राशि भी बाकी की बारह राशियों की तुलना में काफी भाग्यशाली और ताकतवर मानी जाती है।
 
मकर राशि : इस राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इसलिए इन पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है। यह राशि भी ताकत के मामले में मेष या वृश्चिक से पीछे नहीं है। यह अपने काम के दम पर भाग्य को जागृत करने का दमखम रखती हैं। इनके दिमाग को पढ़ पाना मुश्किल है। इनके पास भरपूर आत्मविश्वास होता है। नेतृत्व की क्षमता भी इनमें गजब की होती है। यह अपनी मेहनत और लगन ने दम पर आगे बढ़ना जानते हैं। 
 
कुंभ राशि : कुम्भ राशि भी शनि की राशि है। यह राशि भी साहस और आत्मविश्‍वास के साथ आगे बढ़ना जानती है परंतु इस राशि के जातक बहुत जल्द बैचेन भी होकर गलत निर्णय ले लेते हैं, क्योंकि यह किसी भी कीमत पर असफलता बर्दाश्त नहीं कर सकते। इन्हें हल हाल में वह चाहिए जो यह चाहते हैं। संघर्ष और साहस में इनका कोई जोड़ नहीं। यह मेहनत के साथ दिमाग का भी उतना ही उपयोग करते हैं। योजना बनाने और नेतृत्व करने की इनमें भी गजब की क्षमता होती है। ये बुद्धिमानी से हालातों को समझते हुए काम करते हैं और इसलिए बाकी राशियों से ज्यादा भाग्यशाली साबित होते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

अगला लेख