Hanuman Chalisa

वर्ष 2024 की 5 खास भविष्यवाणियां जानकर चौक जाएंगे

Webdunia
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (12:02 IST)
5 predictions of the year 2024: नास्त्रेदमस, संत अच्युतानंद सहित ज्योतिष मान्यता, ग्रह नक्षत्रों की चाल और वैज्ञानिक शोध एवं आशंका के चलते यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि वर्ष 2024 बहुत उथल पुथल से भरा होगा। प्राकृतिक आपपा के साथ ही राजनीतिक भूचाल भी देखने को मिल सकता है। आओ जानते हैं इंटरनेट पर वर्ष 2024 को लेकर वायरल हो रही 5 मुख्‍य भविष्यवाणियों के बारे में। 

महा भूकंप : धरती पर 30 से 35 तक की संख्या में रोज 2.3 की तीव्रता वाले भूकंप आते रहते हैं। बीच में कोई 6.5 की तीव्रता वाला भूकंप आता है तब धरती के हिलने का आभास होता है परंतु यदि जब 9.5 की तीव्रता वाला भूकंप आता है तो तबाही मच जाती है। कई भविष्यवक्ता और वैज्ञानिक इस बात की आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि धरती पर बहुत बड़ा भूकंप आने वाला है जो बहुत ही विनाशकारी साबित होगा। इस वक्त सूर्य पर गतिविधियां बढ़ गई है जिसका सभी ग्रहों के साथ ही धरती पर भी हो रहा है। धरती की मैग्नेटिक शक्ति और धरती के एकदम भीतर की थर्मल शक्तियां, सब कुछ इन सौर ज्वालाओं से प्रभावित हो रहा है। ऐसे में कई भविष्यवक्ता भी भविष्यवाणी कर रहे हैं कि धरती पर बड़ा भूकंप आ सकता है। वर्ष 2024 में राहु, मंगल, शनि और सूर्य के कारण दुनियाभर में प्राकृतिक प्रकोप बढ़ सकते हैं। तूफान, चक्रवात, भूकंप और बाढ़ से लोगों को बचना होगा। इस बार भूकंप और चक्रवात के कारण जान माल के नुकसान की ज्यादा आशंका व्यक्त की जा रही है।
 
उल्कापिंड : 2024 में एक विशाल धूमकेतु पृथ्वी के करीब आएगा इससे धरती के जलवायु, मौसम और भूगर्भ में परिवर्तन हो सकता है। नास्त्रेदमस और अच्युतानंद महाराज सहित कई भविष्‍यवक्ताओं ने भविष्यवाणी भी की है कि एक उल्कापिंड के द्वारा धरती पर तबाही मचेगी। नास्त्रेदमस कहते हैं कि एक मील व्यास का एक गोलाकार पर्वत अं‍तरिक्ष से गिरेगा और महान देशों को समुद्री पानी में डुबो देगा। यह घटना तब होगी, जब शांति को हटाकर युद्ध, महामारी और बाढ़ का दबदबा होगा। इस उल्का द्वारा कई प्राचीन अस्तित्व वाले महान राष्ट्र डूब जाएंगे।' (I-69)। अच्युतानंद स्वामी के अनुसार आसमान में दो सूर्य निकलने का आभास होगा। यह आसमानी पिंड होगा, जो बंगाल की खाड़ी में गिरेगा और ओडिशा जलमग्न हो जाएगा। 
विद्रोह भड़केगा : वर्ष 2024 में भयानक राजनीतिक उथल पुथल होने के संकेत मिलते हैं। कई देशों में आंतरिक युद्ध होने के साथ ही कुछ देशों में आपसी युद्ध की नौबत भी आ सकती है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के दावे के अनुसार 2020 से 2025 के बीच कुछ बड़ा होने वाला है। 2024 में कुछ देशों में विद्रोह और गृहयुद्ध के हालात रहेंगे। वर्ष 2024 में मंगल, शनि और राहु के प्रभाव के चलते भारत में राजनीतिक उथल-पुथल पिछले वर्ष की अपेक्षा ज्यादा रहेगी। राजनीतिक पार्टियों में शत्रुता की भावना बढ़ जाएगी। झूठे आरोप और प्रत्यारोप के चलते नफरत बढ़ेगी। किसी बड़े राजनेता को पद त्यागना पड़ सकता है।
 
भारत की बढ़ेगी ताकत : 2024 में भारत में कुछ ऐसी खोज होने वाली है जो मनुष्य जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाएगी। कहते हैं कि मनुष्य भविष्य में घटित होने वाली चीजों को पहले ही जान लेगा। भारत में रहस्यमयी लोगों का आगमन होने वाला है। भविष्यवाणी के दावे के अनुसार हिमालय में तपस्या कर रहे ऐसे संतों का आगमन होने वाला है जो चमत्कारिक और रहस्यमयी हैं और जो हजारों वर्षों से जीवित हैं। 2024 में भारत अं‍तरिक्ष में भी अपनी एक विशेष सत्ता कायम करने वाला है। 
 
महामारी : नया रोग या कोई नई महामारी के आने के योग भी बन रहे हैं। केतु के कारण वायरल संक्रमण होने की संभावना है जिसके चलते लोगों में बेचैनी रहेगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। लोगों को अभी से ही अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करना होगा अन्यथा कई लोग आने वाली नई महामारी की चपेट में आ सकते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, भविष्यवाणी आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। यह विभिन्न स्रोत्र से एकत्रित सामग्री है। पाठक अपने विवेक से काम लें। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

26 May Birthday: आपको 26 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

घर की नैऋत्य दिशा में यदि यह 5 वस्तुएं रखी है तो होगा भारी नुकसान

Bada Mangal 2026: चौथा बड़ा मंगल 26 मई को, राशिनुसार आजमाएं यह खास उपाय

बुध का वृषभ राशि में उदय, 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर?

अगला लेख