Hanuman Chalisa

Somvati Purnima 2021: पूर्णिमा के दिन करें ये 10 आसान उपाय, जीवन होगा खुशहाल

Webdunia
Purnima Remedies
 

इस बार 20 सितंबर 2021, दिन सोमवार, भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा को सोमवती पूर्णिमा मनाई जाएगी। यह पूर्णिमा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, शूल योग और विष्टी करण में आ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा के दिन कुछ ऐसे सरल उपाय किए जा सकते हैं, जो जीवन को शुभ और खुशहाल बनाते हैं।

यह दिन सुख-समृद्धि प्राप्त करने का अचूक दिन माना जाता हैं। आइए जानें 10 आसान उपाय- 
 
पूर्णिमा के उपाय- 
 
1. प्रात: स्नान करने के बाद घर के मंदिर में विधिवत पूजा करें और रोली घोलकर अपने पूजा घर के बाईं और दाईं दोनों तरफ स्वास्तिक का चिह्न बनाकर मंदिर के आगे एक शुद्ध देशी घी दीया जलाएं। ऐसा करने से सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
 
2. मान्यता अनुसार हर पूर्णिमा के दिन पीपल में मां लक्ष्मी का वास होता है। प्रात:काल पवित्र होकर पीपल में मीठा दूध चढ़ाकर माता का आशीर्वाद पाएं। 
 
3. यदि आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चंद्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर 'ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:' या 'ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:' मंत्र का जप करते हुए अर्घ्य देना चाहिए।
 
4. धन-संपदा में बढ़ोतरी हेतु स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करें। पूजा के दौरान विष्णु गायत्री मंत्र ॐ नारायणाय विद्महे, वासुदेवाय धीमहि, तन्नो विष्णु प्रचोदयात्' का जाप करें। इसके बाद चंद्रोदय के समय चंद्रदेव को अर्घ्य दें।
 
5. पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी के चित्र पर 11 पीली कौड़ियां चढ़ाकर उन पर हल्दी से तिलक करें। दूसरे दिन सुबह इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें। इस उपाय से घर में धन की कोई भी कमी नहीं रहेगी।
 
6. आकाश की ओर मुंह करके 'अच्युत अनंत गोविंद' नाम का 108 बार उच्चारण करें। इसके बाद आटे की पंजीरी में केले के टुकड़े मिलाकर भोग लगाकर प्रसाद बांटें। इससे सेहत संबंधी समस्या का समाधान होगा।
 
7. हर पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी के मंदिर में जाकर उन्हें इत्र और सुगंधित अगरबत्ती अर्पित करें। इससे धन, सुख समृद्धि और ऐश्वर्य बना रहेगा।
 
8. किसी कार्य को जल्दी करना चाहते हैं तो लक्ष्मी-नारायण के मंदिर जाकर पहले दोनों की विधिवत पूजा करें। फिर नारियल के गोले के टुकड़े और मिश्री का प्रसाद अर्पित करना चाहिए और कार्य के जल्दी पूरा होने की प्रार्थना करें। आपका काम जल्दी ही पूरा होगा।
 
9. व्यापार में तरक्की चाहते हैं या चाहते हैं कि साझेदार आपकी बात मानें तो नारायण के मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ नमो भगवते नारायणाय।'
 
10. दाम्पत्य जीवन की सफलता के लिए पति या पत्नी में से कोई एक चंद्र देव को अर्घ्य अर्पित करें।
 
इसके अलावा खीर का भोग लगाएं तथा शिव और विष्णु के  विशेष मंत्रों का जाप करना लाभदायी रहेगा।


सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

नवीनतम

02 July Birthday: आपको 2 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 जुलाई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, 4 जुलाई से इन 6 राशियों पर होगी धन और सुख की बरसात

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि कब से कब तक रहेगी?

मीन राशि में शनि का प्रभाव कब तक रहेगा, 6 को मिलेगा लाभ और 6 को होगा नुकसान?

अगला लेख