Hanuman Chalisa

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

Diwali 2024: दिवाली के पहले पुष्य नक्षत्र का योग, क्या खरीदें

WD Feature Desk
बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 (18:29 IST)
Guru pushya nakshatra 2024 dates and time: पुष्य नक्षत्र स्थायी होता है़ अत: इस नक्षत्र में खरीदी की गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक उपयोगी रहती है तथा शुभ फल प्रदान करती है। यह नक्षत्र सोना, चांदी और वाहन खरीदा के लिए शुभ माना जाता है। 24 अक्टूबर को प्रात: 06:15 से लेकर अगले दिन 25 अक्टूबर को प्रात: 07:40 बजे तक यह नक्षत्र रहेगा। इस बार दिवाली के पहले 24 अक्टूबर 2024 गुरुवार के दिन गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ योग रहेगा। इसी दिन अमृत और सर्वार्थ सिद्धि योग भी है।ALSO READ: Guru Pushya Nakshatra 2024: 24 अक्टूबर 2024 को गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ 2 अत्यंत शुभ योग, जानें क्या करें
 
24 अक्टूबर 2024 गुरुवार को गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदें?
 
24 अक्टूबर 2024 गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन का शुभ मुहूर्त:-
सोना और वाहन खरीदने का मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 के बीच।
लाभ का चौघड़िया: दोपहर 12:05 से दोपहर 01:29 के बीच।
शुभ का चौघड़िया: अपराह्न 04:18 से शाम 05:42 के बीच।
 
नोट : वैसे इसे दिन पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा इसलिए राहुकाल छोड़कर कभी भी कुछ भी खरीद सकते हैं। राहुकाल दोपहर 01:29 से दोपहर 02:54 के बीच रहेगा।
 
गुरु-पुष्य नक्षत्र के दिन क्या-क्या करें : 
  1. नए व्यापार की शुरुआत गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन करना सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
  2. गुरु पुष्य के दिन श्री विष्णु तथा माता लक्ष्मी का पूजन करने तथा श्रीयंत्र खरीदने से भी समृद्धि आती है।
  3. यदि तंत्र-मंत्र की सिद्धि करना चाहते हैं तो गुरु पुष्य नक्षत्र का दिन शुभ है, इसमें निश्चित सफलता मिलती है।
  4. इस दिन छोटे शिशुओं का उपनयन संस्कार करना उचित रहता है।
  5. गाय को गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन गुड़ खिलाने से आर्थिक लाभ होता है।
  6. अगर किसी के जन्म कुंडली में गुरु दोष हो तो, गुरु पुष्य नक्षत्र का दिन गुरु दोष के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए सबसे उत्तम माना गया है। 
  7. गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन भू‍मि/जमीन/प्लॉट, घर/भवन और दुपहिया तथा चारपहिया वाहन खरीदना शुभ माना गया है। 
  8. इस दिन अपनी दुकान में दक्षिणावर्ती शंख रखने से व्यापार में निरंतर बढ़ोत्तरी होती है, तथा धनागमन का रास्ता खुलता है।
  9. गुरु पुष्य नक्षत्र पर चांदी का एक चौकोर टुकड़ा खरीद लें और उसका पूजन करने से चल रहा आर्थिक संकट दूर होता है। 
  10. गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन छोटे बच्चों को विद्याभ्यास के लिए गुरुकुल में भेजना चाहिए।
  11. गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन सोने के छोटे या बड़े आभूषण खरीदने से घर में समृद्धि बनी रहती है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Numerology Horoscope 1-7 June 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल, जानें किस मूलांक की चमकेगी किस्मत?

June 2026 Monthly Horoscope: मासिक राशिफल जून 2026: 12 राशियों की भविष्यवाणी, जानें भाग्य, आर्थिक स्थिति और जीवनशैली

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 मई, 2026)

30 May Birthday: आपको 30 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख