Hanuman Chalisa

Pushya Nakshatra 2022: दिवाली के पहले पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग कब है, जानिए खास बातें

Webdunia
pushya nakshatra 2022
 
वर्ष 2022 में दीपावली से छह दिन पहले यानी 18 अक्टूबर, दिन मंगलवार को पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra 2022) का खास संयोग बन रहा है। इस बार खरीदी का शुभ महामुहूर्त बन रहा है। इसी दिन सूर्य कन्या राशि से निकल जाएंगे तथा तुला राशि में प्रवेश करेंगे, अत: इस दिन सूर्य-तुला संक्रांति  भी मनाई जाएगी। आपको बता दें कि इस बार धनतेरस 23 अक्टूबर को और दीपावली का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
 
कार्तिक कृष्ण अष्टमी को यानी मंगलवार, 18 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र सुबह 5.13 मिनट से शुरू होकर बुधवार, 19 अक्टूबर को सुबह 8.02 मिनट तक जारी रहेगा तथा 18 अक्टूबर को सिद्ध योग शाम 4.53 मिनट रहेगा तत्पश्चात साध्य योग शुरू होगा। इस दिन पुष्य नक्षत्र के साथ सिद्ध और साध्य योग दिनभर रहने से इस समयावधि में सोना, चांदी, तांबी, बहीखाते, भूमि, भवन, कलम, दवात तथा अन्य संपत्ति की खरीदारी बहुत ही शुभ फलदायी होगी। 
 
पुष्य नक्षत्र का शुभ समय-Pushya Nakshatra Time 
 
मंगल-पुष्य नक्षत्र का प्रारंभ 18 अक्टूबर 2022 को 05.13 ए एम से 19 अक्टूबर अंत 08.02 ए एम तक। 
 
पुष्य नक्षत्र के दिन के शुभ चौघड़िया मुहूर्त-Pushya Nakshatra Muhurat
 
प्रातः (चर, लाभ, अमृत)- 09.15 ए एम से 01.32 पी एम तक।
अपराह्न मुहूर्त (शुभ)- 02.57 पी एम से 04.23 पी एम तक।
सायाह्न मुहूर्त (लाभ)- 07.23 पी एम से 08.57 पी एम तक। 
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)- 10:32 पी एम से 03:15 ए एम (19 अक्टूबर) तक। 
 
पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त- 
 
मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 को 06.23 ए एम से 19 अक्टूबर को 06.24 ए एम तक। 
कुल अवधि- 24 घंटे 01 मिनट तक। 
 
जानिए खास बातें- 
 
- इस बार दीपावली के 6 पहले मंगलवार के दिन पुष्य नक्षत्र का उदय हो रहा है। उदया तिथि के अनुसार 18 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र में सूर्योदय होने से इस दिन खरीदारी और अन्य शुभ कामों को करने का महत्व अधिक रहेगा। 
 
- मंगल-पुष्‍य के संयोग में जो भी खरीदी की जाएगी, वह कई गुना शुभ रहेगी। 
 
- मंगल-पुष्य नक्षत्र पर सोना, चांदी, तांबा जैसी धातुओं की खरीदारी करने से सुख-समृद्धि एवं वैभव में वृद्धि होगी। 
 
- साथ ही इस दिन प्रॉपर्टी, प्लॉट या मकान में निवेश करना बहुत लाभदायी साबित होगा। 
 
- इन सबके अलावा ज्वेलरी, सोने, चांदी, तांबे से बनी चीजें, वाहन, फर्नीचर तथा अन्य घरेलू इलेक्ट्रिक सामान की खरीदारी करना भी अतिशुभ रहेगा।
 
- मंगलवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग होने से इस शुभ योग में की गई खरीदारी, लेन-देन और निवेश से धन की दिन-प्रतिदिन वृद्धि होती है। 
 
- पुष्य नक्षत्र को सौभाग्य और समृद्धि बढ़ाने वाला शुभ योग माना जाता है। अत: इस दिन कुछ न कुछ खरीदारी अवश्य ही करना चाहिए।
 
- इसके अलावा इस दिन घर की जरूरी खाने-पीने की चीजों की खरीदारी भी की जा सकती है।
 
- मान्यतानुसार इस दिन खरीदी गई वस्तुओं से आकर्षित होकर माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर स्वयं घर में चली आती हैं।

pushya nakshatra
 


ALSO READ: दीपावली के दिन कितने दीपक जलाएं, काम की बातें

ALSO READ: दीपावली के 5 दिन के शुभ मुहूर्त एक साथ नोट कर लीजिए

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kalagnanam:रहस्यमयी ग्रंथ 'कालज्ञानम': सटीक हैं इस ग्रंथ की भविष्यवाणी, जानिए 10 बड़ी भविष्यवाणियां

मंगल का मीन राशि में गोचर, 6 राशियां 11 मई 2026 तक निपटा लें कार्य

Kalagnanam Granth: भविष्‍य मालिका ग्रंथ की तरह है भविष्यवाणियों का ग्रंथ- कालज्ञानम्

केदानाथ और बद्रीनाथ मंदिर धाम जाने से पहले कर लें ये जरूरी 5 तैयारियां

खप्पर योग बना खतरनाक: 4 राशियों को नुकसान, 4 को मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

नास्त्रेदमस को टक्कर देते भारत के 7 भविष्यवक्ता, जानें चौंकाने वाली भविष्यवाणियां

अक्षय तृतीया 2026: व्रत, पूजा मुहूर्त, पूजन विधि, कथा, आरती और इस दिन का खास महत्व जानें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 अप्रैल, 2026)

20 April Birthday: आपको 20 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 अप्रैल 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख