Hanuman Chalisa

रक्षाबंधन पर भद्रा का साया, जानिए कब बांधें राखी...

आचार्य डॉ. संजय
जानिए इस रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कब?
इस बार है भद्रा का साया, जानिए रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त... 


 
भाई और बहन के विशेष स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन इस बार शनिवार, 29 अगस्त को आ रहा है, परंतु इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया है। इसके चलते राखी बांधने के लिए शुभ समय दोपहर 1.50 बजे बाद होगा। श्रावणी पूर्णिमा पर इस बार श्रावण नक्षत्र भी नहीं रहेगा।
 
भद्राकाल में राखी बांधना शास्त्रों में निषिद्ध बताया गया है। अपराह्न का समय रक्षाबंधन के लिए अधिक उपयुक्त माना जाता है, जो कि हिन्दू समय गणना के अनुसार दोपहर बाद का समय है। यदि अपराह्न का समय भद्रा आदि की वजह से उपयुक्त नहीं है, तो प्रदोषकाल का समय भी रक्षाबंधन के संस्कार के लिए उपयुक्त माना जाता है। 
 
भद्रा का समय रक्षाबंधन के लिए निषिद्ध माना जाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार सभी शुभ कार्यों के लिए भद्रा का त्याग किया जाना चाहिए। सभी हिन्दू ग्रंथ और पुराण- विशेषतः व्रतराज, भद्रा समाप्त होने के पश्चात रक्षाबंधन विधि करने की सलाह देते हैं। 
 
आगे पढ़ें रक्षाबंधन पर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त
 


 


 


रक्षाबंधन पर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त
 
रक्षाबंधन अनुष्ठान का समय - 13.50 से 21.01 
अवधि - 7 घंटे 11 मिनट्स
 
रक्षाबंधन के लिए अपराह्न का मुहूर्त - 13.50 से 16.13 
अवधि - 2 घंटे 23 मिनट्स
 
रक्षाबंधन के लिए प्रदोषकाल का मुहूर्त - 18.44 से 21.01 
अवधि - 2 घंटे 17 मिनट्स
 
आगे जानें कब से कब तक रहेगी भद्रा?



 

कब से कब तक रहेगी भद्रा?



 
 
भद्रा पूंछ = 10.15 से 11.16
 
भद्रा मुख = 11.16 से 12.59 
 
भद्रा अंत समय = 13.50 
 
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ = 29 अगस्त 2015 को 3.35 बजे
 
पूर्णिमा तिथि समाप्त = 30 अगस्त 2015 को 0.05 बजे
 
नोट : यदि अपराह्न का समय भद्रा आदि की वजह से उपयुक्त नहीं है, तो प्रदोषकाल का समय भी रक्षाबंधन के संस्कार के लिए उपयुक्त माना जाता है। 


 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kalagnanam:रहस्यमयी ग्रंथ 'कालज्ञानम': सटीक हैं इस ग्रंथ की भविष्यवाणी, जानिए 10 बड़ी भविष्यवाणियां

मंगल का मीन राशि में गोचर, 6 राशियां 11 मई 2026 तक निपटा लें कार्य

Kalagnanam Granth: भविष्‍य मालिका ग्रंथ की तरह है भविष्यवाणियों का ग्रंथ- कालज्ञानम्

केदानाथ और बद्रीनाथ मंदिर धाम जाने से पहले कर लें ये जरूरी 5 तैयारियां

खप्पर योग बना खतरनाक: 4 राशियों को नुकसान, 4 को मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Akshaya Tritiya 2026: सतयुग की शुरुआत से डिजिटल युग तक: क्यों आज भी अक्षय तृतीया है 'अबूझ मुहूर्त'?

Satuvai Amavasya 2026: सतुवाई अमावस्या पर जानें महत्व, मुहूर्त और पूजन की विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 अप्रैल, 2026)

17 April Birthday: आपको 17 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 अप्रैल 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय