रक्षाबंधन 11 अगस्त 2022, गुरुवार को मानना चाहिए या नहीं, पढ़ें खास जानकारी

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Rakhi 2022
 
भाई-बहन के प्रेम का अटूट त्योहार रक्षा बंधन (Rakshabandhan 2022) का पर्व इस साल गुरुवार, 11 अगस्त 2022 (Thursday, 11 August 2022) को मनाया जा रहा है। मान्यतानुसार इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। वर्ष 2022 में रक्षाबंधन के दिन भद्रा होने के कारण जनमानस में असमंजस की स्थि‍ति है, तो आइए जानते हैं गुरुवार के दिन रक्षाबंधन मनाना उचित रहेगा यह नहीं- Bhadra n Raksha Bandhan
 
श्रावण पूर्णिमा 2022 में, 11 अगस्त, गुरुवार को मानना चाहिए या नहीं? इस विषय में कुछ लोगों का कहना है कि उस दिन ज्योतिष के अनुसार या यह कहें कि विद्वानों द्वारा पंचांग अनुसार भद्रा है, जो कि अशुभ है।
 
हम यह भी ध्यान दें कि 11 अगस्त 2022 की पूर्णिमा को संपूर्ण दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेगा एवं चंद्रमा के मकर राशि में होने से भद्रा का वास इस दिन पाताल लोक में रहेगा। पाताल लोक में भद्रा के रहने से यह शुभ फलदायी रहेगी, इसलिए पूरे दिन सभी लोग अपनी सुविधा के अनुसार अच्छे चौघड़िया और शुभ दैनिक लग्न अनुसार राखी बांधकर त्योहार मना सकते हैं।
 
मुहूर्त चिंतामणि के अनुसार जब चंद्रमा कर्क, सिंह, कुंभ या मीन राशि में होता है तब भद्रा का वास पृथ्वी पर होता है। चंद्रमा जब मेष, वृषभ, मिथुन या वृश्चिक में रहता है तब भद्रा का वास स्वर्गलोक में रहता है। कन्या, तुला, धनु या मकर राशि में चंद्रमा के स्थित होने पर भद्रा पाताल लोक में होती है।
 
भद्रा जिस लोक में रहती है, वहीं प्रभावी रहती है। इस प्रकार जब चंद्रमा कर्क, सिंह, कुंभ या मीन राशि में होगा तभी वह पृथ्वी पर असर करेगी अन्यथा नहीं। शास्त्र अनुसार जब भद्रा स्वर्ग या पाताल लोक में होगी तब वह शुभ फलदायी होती है।
 
हमारे ज्योतिष शास्त्र अनुसार जिस प्रकार चंद्रग्रहण या सूर्यग्रहण जहां दिखाई देता है, उसी स्थान या यह कहें उस देश, प्रांत या शहर में मान्य होता है, उसी प्रकार भद्रा जिस लोक में रहेगी अर्थात वास करेगी उसी लोक में मान्य है। पृथ्वी पर है नहीं तो हमारे लिए भद्रा को उस दिन न मानें।
 
11 अगस्त को 11.39 बजे प्रात:काल पूर्णिमा प्रारंभ हो रही है। शास्त्रों के अनुसार जिनमें जय मार्तण्ड पंचांग अनुसार भी जब भद्रा पाताल लोक में रहती है तो शुभ होती है, फिर यह भ्रम क्यों? अत: 11 अगस्त को ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाना चाहिए।

Rakhi Festival 2022 
 


ALSO READ: रक्षाबंधन 2022 के शुभ मुहूर्त : 11 अगस्त को रात 8.30 के बाद बांधी जा सकती है राखी

ALSO READ: रक्षा बंधन की पौराणिक कहानियां : जानिए देवी-देवता से लेकर मुगलकाल तक, राखी का इतिहास

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Bada Mangal 2024 : जानें कब-कब रहेगा बड़ा मंगल, कर लिया इस दिन व्रत तो भाग्य बदल जाएगा

Jyeshtha month 2024: ज्येष्ठ माह के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Narmada nadi : नर्मदा नदी के विपरीत दिशा में बहने का कारण जानकर आप रह जाएंगे हैरान

Shash malavya yog : 30 साल बाद शनि-शुक्र के कारण एक साथ शश और मालव्य राजयोग बना, 5 राशियों की खुल जाएगी लॉटरी

Astro prediction: 18 जून को होगी बड़ी घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है भविष्यवाणी

Swapna shastra: सपने में यदि दिखाई दें ये 5 घटनाएं तो समझो भाग्य खुल गए

Nautapa 2024: नौतपा यदि तपे नहीं या लू नहीं चले तो क्या होगा नुकसान?

नीम का पेड़ लगाने से मिलते हैं 14 फायदे, मिट जाता है संताप

Shani vakri : शनि हो रहे हैं वक्री, ये राशियां रहें संभलकर, साढ़ेसाती का भी होगा भयानक असर

Nautapa 2024: नौतपा में यदि ये 4 पेड़- पौधे लगा दिए तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहेगी, कुंडली के ग्रह भी होंगे मजबूत

अगला लेख