Hanuman Chalisa

Rang Panchami 2022 : इस रंग पंचमी पर जानिए आपकी राशि का कौनसा है रंग

Webdunia
शनिवार, 19 मार्च 2022 (15:42 IST)
ranga panchami ke rang
Rangpanchami 2022: 22 मार्च को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। रंग पंचमी के दिन भी जहां देवताओं के पसंद के रंग उन्हें अर्पित किया जाता है वहीं ज्योतिष के अनुसार यदि राशि के मुताबीक रंगों का उपयोग किया जाता है तो इसका लाभ मिलाता है।
 
 
मेष :- आपका रंग लाल व नारंगी है। पीले रंग के सभी शेड्स भी आपके लिए बढ़िया हैं। इन रंगों के उपयोग से आपको शक्ति और स्फूर्ति मिलेगी।
 
वृषभ :- आपके लिए नीले, काले और हरे रंग के सभी शेड्स उपयुक्त हैं। ये रंग आपको ऊर्जावान बनाए रखने में सक्षम हैं।
 
मिथुनः- आपका रंग हरा हैं। हरा रंग आपको तनावमुक्त करने में मददगार साबित होगा।
 
कर्कः- आपका रंग है क्रीम, जो कि चंद्रमा का रंग है। यह रंग आपकी मानसिक शक्ति बढ़ाएगा।
 
सिंहः- आपका रंग नारंगी है एवं गुलाबी, लाल, पीले रंग के सभी शेड्स आपके लिए अच्छे हैं। ये रंग आपमें नया जोश और उमंग पैदा करने में सक्षम होंगे।
 
कन्याः- गहरा हरा रंग आपके लिए ऊर्जा व संपन्नता दायक है। यह रंग आपके तनाव को दूर करने में मदद करेगा।
 
तुला :- आपका रंग नीला, काला और हरा है। ये सभी रंग आपके लिए लाभकारी हैं।
 
वृश्चिक :- आपका रंग लाल है। लाल रंग आपके लिए ऊर्जादायक सिद्ध होगा।
 
धनु :- आपके रंग पीले और लाल हैं। खुद पर नियंत्रण रखने में पीला रंग आपकी मदद करेगा।
 
मकर :- बैंगन, नीला और काला आपके रंग हैं। ये रंग आपके अनुकूल हैं।
 
कुंभ :- काला, नीला और बैंगनी आपके रंग हैं। ये रंग आपके लिए लाभकारी हैं।
 
मीनः- आपके रंग लाल और पीले हैं। स्वयं पर नियंत्रण रखने में पीला रंग आपके लिए लाभकारी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

18 May Birthday: आपको 18 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 मई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 मई, 2026)

17 May Birthday: आपको 17 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख