किस देवता को कौन सी राशि प्रिय है, जानिए 12 राशियों के देवी देवता

Webdunia
शनिवार, 18 मार्च 2023 (12:44 IST)
12 Rashiyon ke devi aur devta : आकाश मंडल में 12 राशिपथ है, जिनमें 28 नक्षत्र भ्रमण करते हैं। व्यक्ति का जन्म किसी न किसी नक्षत्र में होता है और हर नक्षत्र की किसी न किसी राशि से संबंधित होता है। हर राशि पथ का ग्रह देव और देवता होते हैं। इसी के साथ हर राशि की देवियां भी होती हैं। आओ जानते हैं कि आपकी राशि के कौन से हैं ईष्ट देव।
 
मेष राशि : आपकी राशि के मंगल देव ग्रह देवता हैं और श्रीराम और हनुमानजी मुख्य देवता हैं। देवियों की बात करें तो भगवती तारा, नील-सरस्वती और माता शैलपुत्री इस राशि की देवियां हैं। 
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के शुक्र देव ग्रह देवता हैं और मुख्य देवता श्रीहरि विष्णु हैं। देवियों की बात करें तो माता लक्ष्मी और षोडशी-श्री विद्या इस राशि की देवियां हैं।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के बुध देव ग्रह देवता हैं और गणेशजी और विष्णुजी मुख्‍य देवता हैं। देवियों की बात करें तो माता दुर्गा, भुवनेश्वरी और माता चन्द्रघंटा इस राशि की देवियां हैं।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के ग्रह देवता चंद्रमा हैं और मुख्य देवता शिवजी और विष्णुजी हैं। देवियों की बात करें तो माता कमला और माता सिद्धिदात्री इस राशि की देवियां हैं।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के ग्रह देवता सूर्यदेव हैं और मुख्‍य देवता श्रीहरि विष्णु और हनुमानजी हैं। देवियों की बात करें तो माता गायत्री, पीताम्बरा और माता कालरात्रि हैं।
 
कन्या राशि : आपकी राशि के ग्रह देवता बुध देव हैं और मुख्य देवता गणेशजी हैं। देवियों की बात करें तो मां दुर्गा, भुवनेश्वरी और माता चन्द्रघंटा इस राशि की देवियां हैं।
 
तुला राशि : आपकी राशि के शुक्र देव ग्रह देवता हैं और मुख्य देवता श्रीहरि विष्णु हैं। देवियों की बात करें तो माता लक्ष्मी, ब्रह्मचारिणी और षोडशी-श्री विद्या इस राशि की देवियां हैं।
 
वृश्‍चिक राशि : आपकी राशि के मंगल देव ग्रह देवता हैं और श्रीराम और हनुमानजी मुख्य देवता हैं। देवियों की बात करें तो भगवती तारा और माता शैलपुत्री इस राशि की देवियां हैं। 
धनु राशि : आपकी राशि के ग्रह देवता बृहस्पति देव हैं और मुख्‍य देवता श्रीहरि विष्णु हैं। देवियों की बात करें तो माता लक्ष्मी, कमला और माता सिद्धिदात्री इस राशि की देवियां हैं।
 
मकर राशि : आपकी राशि के ग्रह देवता शनि देव हैं और मुख्य देवता हनुमानजी एवं शिवजी हैं। देवियों की बात करें तो मां काली और माता सिद्धिदात्री आपकी राशि की देवियां हैं।
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के ग्रह देवता शनि देव हैं और मुख्य देवता हनुमानजी एवं शिवजी हैं। देवियों की बात करें तो मां काली और माता सिद्धिदात्री आपकी राशि की देवियां हैं।
 
मीन राशि : आपकी राशि के ग्रह देवता बृहस्पति देव हैं और मुख्‍य देवता श्रीहरि विष्णु हैं। देवियों की बात करें तो माता लक्ष्मी, कमला और माता सिद्धिदात्री इस राशि की देवियां हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्या है खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त?

अक्षय तृतीया का जैन धर्म से क्या है कनेक्शन, जानें महत्व

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?

Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

07 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

ChaturSagar Yog : चतुरसागर योग क्या होता है, जातक बन सकता है विश्व प्रसिद्ध

अगला लेख