राशि के अनुसार जानिए स्वभाव की कमियां, आगे बढ़ना है तो इन्हें दूर करें जल्दी

Webdunia
यूं तो स्वभावगत सभी में कोई न कोई कमियां-खूबियां होती हैं लेकिन कुछ कमी ऐसी होती है जो इंसान को आगे बढ़ने से रोकती है। इन्हें दूर कर आगे बढ़ने की राहें आसान की जा सकती हैं। 
  
मेष राशि
 
मेष राशि के लोगों बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं, जिससे लोगों के साथ इनके संबंध बिगड़ जाते हैं। परिणामस्वरूप, सफलता की राह कठिन हो जाती है। 
 
वृष राशि
 
वृष राशि के लोगों का अड़ियल स्वभाव होता है। मनमाने स्वभाव के कारण दूसरे बड़ी जल्दी खफा हो जाते हैं। इनकी यही दुर्बलता इन्हें आगे बढ़ने नहीं देती।  
 
मिथुन राशि
 
इस राशि के लोग दूसरों पर बहुत जल्दी भरोसा कर लेते हैं। अपने विवेक से काम नहीं लेने पर अक्सर नुकसान उठाना पड़ता है और प्रगति अवरुद्ध रहती है।  
 
कर्क राशि
 
कर्क राशि के लोग काफी इमोशनल हुआ करते हैं। प्रैक्टिकल नहीं होने से प्रोग्रेस होने में अवरोध आता है।  
 
सिंह राशि
 
सिंह राशि के जातक अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई कमी बाकी नहीं छोड़ते। यहां तक कि बेइंतहा खर्च करते हैं और शॉर्टकट अपनाने से भी नहीं चूकते। इससे भविष्य में पछताना पड़ सकता है।  
 
कन्या राशि
 
स्वभाव से घमंडी होने के कारण, दूसरों को अपने आगे कुछ समझते ही नहीं है। इनकी यही हरकतें इनकी प्रगति की राह में रोड़ा बनती है। 
 
तुला राशि
 
तुला राशि के जातक जरूरत से ज्यादा दूसरों की मदद करने के बारे में सोचते हैं, इनकी इसी कमी का फायदा उठाकर लोग इनसे आगे निकल जाते हैं।
 
वृश्चिक राशि
 
बात-बात पर ज्वालामुखी की तरह गुस्से से फूट पड़ना वृश्चिक राशि के जातकों की सबसे बड़ी कमी होती है। गुस्सा मति को मार देता है। उन्नति की राह में पहाड़ जैसी बाधा बना देता है। 
 
धनु राशि
 
धनु राशि काफी बातूनी होते हैं। बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। इनका यह बडबोलापन ही लाइफ में तरक्की के आड़े आ जाता है।   
 
मकर राशि
 
मकर राशि के जातकों को यह गलतफहमी होती है कि उनमें कोई कमी नहीं है। इससे वे नई चीजों को सीखने की कोशिश नहीं करते। और उनकी यही कमी इन्हें आगे बढ़ने से रोकती है। 
 
कुंभ राशि
 
कुंभ राशि के जातक अपनी बात को लेकर अड़े रहते हैं और झुकने के लिए तैयार नहीं होते। इनकी यही आदत जहर घोलने का काम करती है। 
 
मीन राशि
 
मीन राशि के लोगों में कॉन्फिडेंस की कमी रहती है। हौसले की कमी इन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने से रोकती है।   

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

17 मई 2024 : आपका जन्मदिन

17 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Mohini Ekadashi : मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं शुभ योग संयोग, इस दिन करेंगे ये उपाय तो लक्ष्मी नारायण होंगे प्रसन्न

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Seeta Navmi : सीता नवमी पर जरूर करें ये काम, घर में रुपयों की कभी नहीं होगी तंगी

अगला लेख