पुष्य नक्षत्र : इस शुभ अवसर पर क्या करें...

Webdunia
हमारी भारतीय संस्कृति पूर्ण रूप से प्रकृति से जुड़कर दैनिक प्रक्रिया करने की सलाह देती है। वर्ष के सभी पुष्य नक्षत्रों में कार्तिक पुष्य नक्षत्र का विशेष महत्व है, क्योंकि इसका संबंध कार्तिक मास के प्रधान देवता भगवान लक्ष्मी नारायण से है।


 
कार्तिक अमावस्या के पूर्व आने वाले पुष्य नक्षत्र को शुभतम माना गया है। जब यह नक्षत्र सोमवार, गुरुवार या रविवार को आता है, तो एक विशेष वार नक्षत्र योग निर्मित होता है जिसका संधिकाल में सभी प्रकार का शुभ फल सुनिश्चित हो जाता है। 

इस दिन नवीन बही-खाते एवं लेखन सामग्री शुभ मुहूर्त में क्रय करके उन्हें व्यापारिक प्रतिष्ठान में स्थापित करना चाहिए।  इसके अलावा स्वर्ण, रजत, बहुमूल्य रत्न, आभूषण आदि भी क्रय करना चाहिए। इस दिन जो कीमती वस्तुएं क्रय की जाती हैं, वे वर्षभर लाभकारी होती हैं। 
 
कार्तिक पुष्य नक्षत्र के दिन अपने आराध्य देव, कुलदेवता का पूजन करना चाहिए। इस वर्ष पुष्य नक्षत्र दो दिन होने से इस समय में खरीदी की जा सकती है। पुष्य नक्षत्र का योग सभी प्रकार के दोषों को हरने वाला और शुभ फलदायी है। यह दिन अपने आप बहुत ही मंगलकारी माना गया है। 
 
आइए जानते हैं इस दिन क्या करें :- 
 
* पुष्य नक्षत्र के शुभ दिन नए कार्यों की शुरुआत करें। 
 
* बहीखातों की पूजा करें व लेखा-जोखा भी शुरू करें।
 
* नए बर्तनों का क्रय और उपयोग करें।
 
* नया वाहन क्रय करने का यह सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है।
 
* स्वर्ण, रजत, बहुमूल्य रत्न, आभूषण आदि भी क्रय करना चाहिए। इस दिन जो कीमती वस्तुएं क्रय की जाती हैं, वे वर्षभर लाभकारी होती हैं। 
 
* अपने घरों में सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय मां लक्ष्मी के सामने घी से दीपक जलाएं।
 
* किसी नए मंत्र की जाप की शुरुआत करें। 
 
Show comments

वैशाख अमावस्या का पौराणिक महत्व क्या है?

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से शुरू होंगे इन 4 राशियों के शुभ दिन, चमक जाएगा भाग्य

एकादशी पर श्रीहरि विष्णु के साथ करें इन 3 की पूजा, घर में लक्ष्मी का स्थायी वास हो जाएगा

गंगा सप्तमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है, जानिए महत्व

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

04 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

वैशाख अमावस्या का पौराणिक महत्व क्या है?

शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में होंगे वक्री, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से शुरू होंगे इन 4 राशियों के शुभ दिन, चमक जाएगा भाग्य

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव में वोट देकर सुधारें अपने ग्रह नक्षत्रों को, जानें मतदान देने का तरीका

अगला लेख