Hanuman Chalisa

रवि पुष्य में घर लाएं मां लक्ष्मी की पारद प्रतिमा, जानिए 7 काम की बातें

Webdunia
रवि पुष्यामृत संयोग में महालक्ष्मी की पारद से बनी मूर्ति खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। माता लक्ष्मी धन, सुख, खुशियां, सौभाग्य, वैभव, संपत्ति, सफलता, प्रगति और ऐश्वर्य की देवी है।

रवि पुष्य के दिन लक्ष्मी उपासना में पारद लक्ष्मी का स्मरण व पूजन अपार खुशहाली देने वाला है। आर्थिक परेशानियों को दूर करने वाला है। व्यवसाय में बढ़ोत्तरी और नौकरी में तरक्की के लिए पारे से बनी लक्ष्मी प्रतिमा के पूजन का विशेष महत्व है। पढ़ें यह काम की बातें :  
1 . रवि पुष्य के दिन पारद लक्ष्मी की प्रतिमा (पारे से बनी मूर्ति) खरीदने से पहले इच्छुक व्यक्ति को सबसे पहले स्नान कर खुद को पवित्र बनाना चाहिए।
2. रवि पुष्य योग वाले दिन शुभ चौघडिया में पारद लक्ष्मी की प्रतिमा घर लाकर पूजा करनी चाहिए।
3 . उपासना के दौरान एक विशेष मंत्र का जप करने से हर तरह का आर्थिक संकट दूर होता है।  
 
ॐ श्री विघ्नहराय पारदेश्वरी महालक्ष्यै नम: ।।
4. मां लक्ष्मी को लाल चंदन, अक्षत, लाल वस्त्र और दूध से बने पकवान चढ़ाने चाहिए। 
5. इसके बाद माता को 108 लाल रंग के फूल अर्पित करें। 
6. फूल चढ़ाने के बाद माता लक्ष्मी की आरती पांच बत्तियों वाले दीप से कर अपने आर्थिक संकट दूर करने की प्रार्थना करनी चाहिए। 
7. इस मूर्ति का दीपावली के दिन तक रोज पूजन करना चाहिए। फिर इसे तिजोरी में स्थापित करना चाहिए।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

वास्तु के अनुसार घर में रखी ये 5 चीजें बढ़ाती हैं राहु का अशुभ प्रभाव

अगला लेख