Hanuman Chalisa

ऋणमुक्तेश्वर महादेव कहां है, कर्ज उतारने के लिए कैसे करें पूजा

Webdunia
गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (11:58 IST)
Rinmukteshwar Mahadev Puja : यदि आप कर्ज से घिर गए हैं और उसे उतारना चाहते हैं तो कहा जाता हैं कि ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में जाकर उनकी पूजा करना चाहिए और ऋणमुक्तेश्वर मंत्र का जाप करना चाहिए। इस कार्य को करने से कर्ज मुक्ति का रास्ते खुल जाते हैं। आओ जानते हैं कि कहां है ऋणमुक्तेश्वर महादेव का मंदिर और कैसे करें उनकी पूजा।
 
 
ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर : ऋणमुक्तेश्वर महादेव के मंदिर दो जगहों पर है। पहला कुंभ नगरी उज्जैन में और दूसरा तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में। उज्जैन का ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर शहर से करीब 1 किलोमीटर दूर क्षिप्रा नदी के तट पर वाल्मीकि धाम क्षेत्र में स्थित है। स्थित है। वहीं, ओंकारेश्वर में मां नर्मदा तथा कावेरी का संगम तट के पास स्थित है ऋण मुक्तेश्वर महादेव का सिद्धलिंग जो कि ओंकारेश्वर पर्वत परिक्रमा मार्ग पर आता है।
shivling
कैसे करें पूजा- Rinmukteshwar Mahadev Puja :
1. उज्जैन में यदि आप ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर गए तो वहां पर पुजारी लोग पूजा करवाते हैं। यहां पर शनिवार को पूजा होती है, जिसे 'पीली पूजा' कहते हैं। जो जातक यहां पर पीली पूजा करवाता है वह बहुत जल्द ही कर्ज से मुक्त हो जाता है। 
 
2. पीली पूजा में सभी तरह की वस्तुएं पीली होती है जिसे महादेव को अर्पित किया जाता है। जैसे पीले वस्त्र, चने की दाल, मसूर की दाल, हल्दी की गांठ, पीले पुष्प, थोड़ासा गुड़ आदि बांधकर जलाधारी पर अपनी मनोकामना के साथ अर्पित करना होता है। इसी तरह की पूजा ओंकारेश्वर में भी होती है।
 
3. कहते हैं कि सतयुग में राजा हरिशचंद्र ने ऋणमुक्तेश्वर महादेव की पूजा की थी तभी उन्हें भी ऋण से मुक्ति मिली थी। उन्हें एक गेंडे के भार इतना सोना ऋषि विश्वामित्र को दान करना था तो उन्होंने शिप्रा तट पर ऋणमुक्तेश्वर महादेव की पूजा की थी। 
 
पूजा का मंत्र : ॐ ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नम:' मंत्र बोलते हुए पीली वस्तुएं अर्पित करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

Guru Pradosh Vrat 2026: गुरु प्रदोष का व्रत रखने का महत्व और विधि

Achala Ekadashi 2026: अचला एकादशी व्रत का समय, पूजा और पारण विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 मई, 2026)

13 May Birthday: आपको 13 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख