Hanuman Chalisa

सपने में पुरानी गर्ल फ्रेंड दिखना, जानें क्या होगा

WD Feature Desk
Sapne me purani premika ko dekhna: सपनों का अपना एक अलग ही मनोविज्ञान होता है। ज्यादातर सपने हमारी अतीत और सोच से जुड़े होते हैं। यदि हम किसी व्यक्ति के चीज के बारे में बार बार सोच रहे हैं तो वह हमारे सपने में आने लगता है। तब इसके कई मतलब निकाले जाते हैं। हालांकि स्वप्न शास्त्र और मनोविज्ञान में इस बात को लेकर मतभेद रहते हैं। यदि सपने आपको आपकी पुरानी गर्लफ्रेंड या प्रेमिका नजर आए तो इसका क्या अर्थ हो सकता है?
 
- यदि सपने में आप अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड को देख रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आप अब भी उसके बारे में सोच रहे हैं। हो सकता है कि उसको लेकर आप परेशान हैं या यह सोच रहे हैं कि जल्दबाजी में रिश्ता खत्म करके अच्छा नहीं किया।
 
- यह भी हो सकता है कि आपकी पुरानी गर्लफ्रेंड में आपको धोखा दे दिया हो और अब आप उस धोखे से उबर नहीं पा रहे हों। कुल मिलाकर यह मान लीजिये कि आप लगातार उसके बारे में सोच रहे हैं। इसलिए उसके सपने आ रहे हैं।
 
- सपने में गर्ल फ्रेंड के दिखने का अर्थ यह भी है कि अब भी आप उससे प्यार कहते हैं और आप उससे मिलकर उसके साथ जीवन बिताना चाहते हों। यह भी हो सकता है कि जीवन में कोई प्यार भरा मोड़ आने वाला है।
- सपने में गर्लफ्रेंड को हंसते या मुस्कुराते हुए देखने का अर्थ है कि वह अब भी आपसे प्रेम करती हैं और भविष्य में आप भी पुन: उसकी ओर जाने वाले हैं। यह भी हो सकता है कि आपने जीवन में कोई खुशियां आने वाली हो। 
 
- यदि ऐसा हो कि आपकी पुरानी गर्लफ्रेंड के बारे में आपने सोचना छोड़ दिया हो और सालों बाद वह आपके सपने में चली आई तो इस सपने पर थोड़ा विचार करने की जरूरत है। वह किस रूप में आई है यह तरह करेगा कि यह सपना क्या कहता है। हो सकता है कि वह आपको याद कर रही हो या कि वह किसी मुसीबत में हो।
 
- सपने में यदि आपकी प्रेमिका या गर्ल फ्रेंड मीठा खाते हुए नजर आए तो इसका अर्थ है कि बहुत जल्द आप दोनों की मुलाकात होने वाली है और हो सकता है कि आप एक दूसरे के सामने विवाह का प्रस्ताव रख दें।
 
- यदि सपने में गर्ल फ्रेंड लाल वस्त्रों में नजर आए तो यह इस बात का संकेत हैं कि आप अपनी पुरानी गर्ल फ्रेंड से मिलना चाहते हैं और उसके समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखना चाहते हैं।
 
- सपने में पुरानी गर्ल फ्रेंड को रोते हुए देखने का अर्थ यह है कि आपने उसे धोखा दिया है और दूसरा अर्थ यह है कि आपके जीवन में कुछ समय के लिए उदासी या निराशा का समय आने वाला है। इसका तीसरा अर्थ यह है कि उससे बिछड़ने का आपको दुख है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 मई, 2026)

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

अगला लेख