Hanuman Chalisa

यदि सांप के इस तरह के आ रहे हैं सपने तो ये अशुभ है...

WD Feature Desk
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024 (17:04 IST)
Sapne mein saanp ka dikhai dena : कई लोगों को सपने में सांप दिखाई देते हैं। सांप दिखाई देने के कई कारण हो सकते हैं। सपने में सर्प या सांप दिखाई देने के शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के संकेत मिलते हैं। आओ जानते हैं कि सांप के कौनसे सपने अशुभ होते हैं।  
 
सपने में सांप देखना, 10 अशुभ सपना:-
1. कहते हैं कि सपने में बहुत सारे सांपों का दिखना अशुभ होता है। हालांकि आप सपने में इन सांपों को मार देते हैं या इनसे बचकर निकल जाते हैं तो यह समझा जाता है कि आने वाले संकट पर आप विजय पा लेंगे।
 
2. यदि सपने में सांप आपका पीछा कर रहा है और आप बहुत घबराए हुए हैं तो यह समझा जाएगा कि आप भविष्य के प्रति डरे हुए हैं, कोई चिंता आपको खाए जा रही है या किसी बात को लेकर आप डरे हुए हैं। यह भी हो सकता है कि आप किसी सच को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं या उस राज के खुल जाने का आपको डर है। हालांकि यह सपना अशुभ माना जाता है।
 
3. सपने में सांप का डंसना इस बात की सूचना है कि आपको जल्द ही गंभीर रोग होने वाला है या किसी प्रकार का संकट आने वाला है। आप सतर्क हो जाएं।
4. सपने में सांप द्वारा दांत दिखाना या काट लिए जाने की पोजिशन बनाकर दांत दिखाना इस बात का संकेत है कि आपको कोई धोखा दे सकता है या किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचा सकता है।
 
5. सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखने का अर्थ है कि आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं और आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटना पड़ सकते हैं। 
 
6. बार बार सांप का दिखाई देने का अर्थ है कि आपको पितृदोष हैं या आपके पितृ आपसे नाराज हैं। 
 
7. सांप को बिल में से बहार निकलते देखना धनहानि है।
 
8. सपने में नाग नागिन का जोड़ा देखना आने वाले किसी संकट की सूचना है।
 
9. सपने में सांप का आपके उपर गिरना किसी गंभीर रोग होने का संकेत हैं।
 
10. सपने में बहुत बड़ा काला सांप दिखाई देना किसी खतरे का संकेत है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

01 June Birthday: आपको 1 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (31 मई, 2026)

31 May Birthday: आपको 31 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय