Hanuman Chalisa

सपने में ऊंट करियर में तरक्की का संकेत और घोड़ा आशा का प्रतीक, जानिए किस पशु को देखने से क्या मिलता है फल

Webdunia
सोमवार, 28 मार्च 2022 (18:29 IST)
Sapne Shatra: ज्योतिष शास्त्र, स्वप्न शास्त्र या शगुन शास्त्र के अनुसार सपने में जो भी दिखाई देता है उसके शुभ और अशुभ फल के बारे में उल्लेख मिलता है। खासकर सपने में किसी जानवर, पशु, पक्षी आदि के दिखाई देने से भविष्य का पता चलता है। इसी तरह आओ जानते हैं कुछ चुनिंदा पशु और पक्षियों के स्वप्न में दिखाई देने के अर्थ।
 
 
गाय : यदि आपको सपने में गाय दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही सफलता मिलने वाली है।
 
उल्लू : सपने में उल्लू का दिखाई देना अचानक से धन लाभ के संकेत हैं। हालांकि यह शारीरिक कष्ट का संकेत भी देता है। 
 
हाथी : सपने में हाथी दिखाई देने का अर्थ है कि घर में धन, समृद्धि और ऐश्‍वर्य का आगमन होगा।
 
ऊंट : सपने में ऊंट देखने का अर्थ है कि करियर में आपक खूब तरक्की करेंगे। आपको धन की प्राप्ति होगी। 
 
घोड़ा : सपने में घोड़ा देखना यानी सफलता की ओर कदम बढ़ना है। सफेद अश्व को सपने में देखने से करियर में सफलता के संकेत मिलते हैं। सपने में घोड़ा देखना भविष्य की शुभ घटनाओं का संकेत देते हैं। यदि घोड़ा दौड़ता हुआ दीखता है तो व्यक्ति नौकरी और व्यापार में काफी तेजी से तरक्की करता है।
 
चमगादड़ : स्वप्न में उड़ती हुई चमगादड़ें दिखने का अर्थ है कि आपके कई शत्रु हैं, जिनसे आपको अपनी रक्षा करनी चाहिए।
 
रीछ : स्वप्न में रीछ दिखाई देना संतोष का सूचक है।
 
मधुमक्खियां : स्वप्न में मधुमक्खियां दिखने का अर्थ है, आपका उद्योग अथवा व्यापार सफल रहेगा। भविष्य में सम्मान, शांति और संपन्नता की आशा रख सकते हैं।
 
पक्षी : स्वप्न में पक्षियों के झुंड को उड़ते या चहचहाते हुए देखना जीवन-वृत्ति में लाभदायक परिवर्तन का सूचक है।
 
बिल्लियां : स्वप्न में बिल्ली देखना कपट और विश्वासघात का सूचक है।
बैल : स्वप्न में यदि कोई पागल बैल आपका पीछा कर रहा है, तो इसका अर्थ है कि आपके कई शत्रु हैं।
 
पशु : चरते हुए पशु स्वप्न में देखना संपन्नता का सूचक है।
 
खूंखार जानवर : सपने में खूंखार जानवर को देखते हैं तो यह सेहत से जुड़ी गंभीर परेशानी होने का संकेत माना जाता है या आप किसी बड़ी परेशानी में फंसने वाले हैं।  
 
टिड्डी दल : सपने में किसी टिड्डी दल को देखने का अर्थ है कि आपको व्यापार में हानि होगी।
 
चींटियां : यदि आपको सपने में आपको ढेर सारी चींटियां एक साथ दिखाई देती हैं तो यह जीवन में परेशानियों से घिरने का संकेत होता है। 
 
छिपकली : सपने में छिपकली देखना के अर्थ है कि किसी शत्रु की वजह से हानि होगी। 
 
सांप-नेवले : सपने में सांप और नेवले को लड़ते हुए देखते हैं तो यह कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसने का संकेत देता है।
 
खटमल : सपने में खटमल देखने का अर्थ है कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में बहुत संघर्ष करना पड़ेगा।
 
सफेद उल्लू : सपने में सफेद उल्लू देखना किसी बड़े इंसान से मुलाकात के साथ ही धन समृद्धि के मार्ग खुलना माना जाता है। उल्लू दर्शन का अर्थ है कि साक्षात लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
 
सफेद शेर : सपने में सफेद शेर को देखने का अर्थ है कि आपको अपने शत्रुओं पर आसानी से विजय प्राप्त होगी और कोर्ट कचहरी के कार्यों में भी विजयी मिलेगी। इसका यह अर्थ भी है कि आपके जीवन में सुख शांति आएगी, कार्य क्षेत्र में उन्नती करेंगे। करियर क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। जीवन में आ रही हर चुनौती कासमाधान होगा।
 
सफेद मोर : सपने में सफेद मोर देखने का अर्थ है कि जीवन में खुशियां और संपन्नता आने वाली है। मोर पर बैठे हुए शनि देव का दिखना खूब धन और संपन्नता मिलने का संकेत माना गया है। इसका मतलब यह भी है कि आप जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि आप हासिल करने वाले हैं। आपके प्रयास सफल होंगे।
 
सफेद हाथी : सफेद हाथी देवराज इंद्र का वाहन ऐरावत है। सपने में सफेद हाथी को देखने के कई संकेत हैं जैसे यदि आप उस पर बैठे हैं तो आप का राजयोग प्रारंभ हुआ यह समझो। यह सफेद हाथी दिखाई देता है तो यह समझो कि हमें कहीं से अपार धन मिलने वाला है नौकरी लगने वाली है।  आपके जीवन में अचानक से अच्छे बदलाव होंगे, साथ ही धन-धान्य और सुख समृद्धि की प्राप्ति भी होगी।
 
सफेद हंस : सपने में सफेद हंस देखने का अर्थ है कि आपके घर में कोई मांगलिक शुभ कार्य संपन्न होने वाला है और आपको अपार धन मिलने की संभावना है।
 
सफेद नाग : सपने में सफेद नाग देखने का अर्थ है कि जल्द ही आपकी किस्मत खुलने वाली है। सपने में सफेद या सुनहरा या चमकीला सांप नजर आए, तो यह भी कहा जाता है कि पूर्वजों और भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा।
 
सफेद अश्व : सफेद अश्व को सपने में देखने से करियर में सफलता के संकेत मिलते हैं।
 
टाइगर : सपने में टाइगर का आना, देखना, उसके साथ खेलना शुभ होता है यह इस बात का संकेत है कि आपको अपने कार्य में सफलता मिलने वाली है। आप जो कार्य करेंगे वो प्रसिद्धि दिलाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

08 March Birthday: आपको 8 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Horoscope for the week: नए हफ्ते का साप्ताहिक राशिफल, जानें 9 से 15 मार्च 2026 तक

ग्रहों के बदलाव से 19 मार्च के बाद 5 राशियों का जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

अगला लेख