Hanuman Chalisa

Government Service: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो सच्चे मन से करें ये उपाय

WD Feature Desk
शनिवार, 20 जनवरी 2024 (13:23 IST)
Sarkari Naukri Ke Upay: आज के दौर में हर कोई सुरक्षित भविष्य की चाह रखता है। लोग चाहते हैं कि उन्हें एक स्थायी और टिकाऊ नौकरी मिल जाए ताकि वे निश्चिन्त जीवनयापन कर सकें। लेकिन आज के समय में सरकारी या प्राइवेट किसी भी प्रकार की नौकरी मिलना आसान नहीं है।
कुछ लोग कम मेहनत में भी बढ़िया नौकरी पा लेते हैं. वहीँ कई लोगों के जीवन में कठिन परिश्रम के बाद भी कोई ना कोई अड़चन बीच में आ जाती है और उन्हें अच्छी नौकरी नहीं मिल पाती. अगर आप भी एक अच्छी सरकारी या प्राइवेट नौकरी पाना चाहते हैं तो परिश्रम करने के साथ ही कुछ उपाय भी करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये उपाय नौकरी पाने में आपकी बहुत मदद करेंगे।
साथ ही ज्योतिष से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के उत्तर आप वेबदुनिया के साथ प्रसिद्द ज्योतिष भूमिका कलम जी के पॉडकास्ट में भी जान सकते हैं. देखें ये पूरा पॉडकास्ट.
सरकारी नौकरी के उपाय

महादेव की पूजा से होगी रोजगार की चिंता दूर: 



मनचाही नौकरी पाने के लिए भगवान शिव की आराधना करें। हर सोमवार शिव मंदिर में कच्चा दूध,  साबुत चावल चढाएं। आटे का दिया जलाकर शिव जी से अपने मन की बात कहें। ये उपाय करने से नौकरी में आने वाली सारी मुसीबतें दूर हो जाएंगी।

 
हनुमान जी को करें प्रसन्न:

Hanuman jee Worship

अच्छी सरकारी नौकरी के लिए मंगलवार के दिन श्री हनुमान चालीसा और हनुमान अष्टक का पाठ करें। मंगलवार से शुरू करते हुए 40 दिनों तक प्रतिदिन नंगे पैर हनुमान जी के मंदिर जाएं और लाल गुलाब अर्पित करें। इसके साथ ही घर में हनुमान जी की हवा में उड़ती हुई तस्वीर लगाएं।

सूर्य की आराधना करें:



सूर्य देवता सौर मंडल के स्वामी हैं. नौकरी के लिए सूर्य की आराधना बहुत लाभकारी होती है. शास्त्रों के अनुसार रविवार को गुड़ का दान करना चाहिए। साथ ही नियमित रूप से सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए ।

  
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए वेबदुनिया  उत्तरदायी नहीं है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Horoscope May 25 to 31: साप्ताहिक राशिफल 2026, हर राशि के लिए क्या लेकर आ रहा है नया सप्ताह

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Padmini Ekadashi 2026: अधिकमास की पद्मिनी एकादशी की 5 खास बातें, जानिए व्रत रखने के 5 नियम

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

अगला लेख