Hanuman Chalisa

शनि हुए वक्री, कैसी होगी आपके लिए शनि की टेढ़ी चाल

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
शनि इन दिनों वृश्चिक राशि पर भ्रमण कर रहा है, शनि की यह स्थिति वक्री है। शनि की इस गति से आपकी राशि पर क्या होगा असर। आपके जीवन के लिए वक्री शनि शुभ होगा या अशुभ होगा, आइए जानिए...


 

 

 
मेष- प्रियजनों से अकारण वियोग हो सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। स्वास्थ्य में परेशानी आएगी।
 
 

 


वृषभ- मित्र एवं धन में परेशानी आएगी। विचार संकीर्ण विचार होंगे जिससे पत्नी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। 
 
 

 


मिथुन- विपक्षी परास्त होंगे। मामा पक्ष को परेशानी आएगी। कृषक वर्ग को गाय-भैंस का लाभ मिलेगा और विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। 
 
 

 


कर्क- संतान की चिंता होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। धार्मिक श्रद्धा कम होगी। मित्रों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। 
 
 

 

सिंह- माता-पिता को सुख प्राप्त होगा, परंतु स्वजनों द्वारा कलंक लग सकता है। पैतृक धन की हानि होगी। मानसिक कष्ट रहेगा। सर्दी-जुकाम से पीड़ित रहेंगे। 
 
 

 

कन्या- उन्नति के रास्ते खुलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अचानक लाभ की प्राप्ति  होगी। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। मित्र से  सहयोग प्राप्त होगा। 
 
 

 


तुला- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने मित्र से मिलन होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। राजनीति में लाभ मिलेगा। उन्नति में रुकावट होने के बावजूद सफलता प्राप्त होगी।
 

 
वृश्चिक- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लालच की प्रवृत्ति बढ़ेगी। मन चिंतित व शरीर रुग्ण रहेगा। नेत्र संबंधित तकलीफ रहेगी। धार्मिक यात्रा होगी। 
 
 

 

धनु- विदेश से कमाई के अवसर प्राप्त होंगे। संकल्प में वृद्धि होगी। आर्थिक खर्च में वृद्धि होगी। बहन से सहयोग प्राप्त होगा। 
 
 

 

मकर- भौतिक सुख में वृद्धि होगी। लघु उद्योग व्यापारियों को अधिक लाभ मिलेगा। संतान कष्ट मिलेगा तथा स्वयं के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाई को सुख प्राप्त होगा। 
 
 

 

कुंभ- सुख-सुविधा में शनै:-शनै: वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। स्वयं का विश्वास बढ़ेगा। स्त्री से सहयोग प्राप्त होगा। चतुराई से कार्य होगा। 
 
 

 

मीन- बुद्धि तीव्र और स्वभाव में मधुरता आएगी। योग विज्ञान में रुचि बढ़ेगी। संन्यासी होने के प्रबल योग हैं। मानसिक शांति मिलेगी। किसी अनजान से धोखा मिल सकता है। 

 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

मंगल का महा-गोचर 2026: अपनी ही राशि मेष में लौटेंगे मंगल, 6 राशियों के लिए अपराजेय योग

गुरुवार की रात को करें ये 3 अचूक उपाय, मनोकामना होगी पूर्ण

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (9 अप्रैल, 2026)

09 April Birthday: आपको 9 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 9 अप्रैल 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय