Hanuman Chalisa

वक्री शनि आए वृश्चिक राशि में, जानिए कैसा रहेगा यह प्रवेश

पं. सोमेश्वर जोशी
* शनि हुए वक्री, जानिए कैसा रहेगा यह समय देश के लिए... 
 
शनि ने इसी वर्ष 26 जनवरी को धनु राशि में प्रवेश किया था, लेकिन इसके चार माह बाद 7 अप्रैल को वापस उल्टी चाल शुरू कर दी थी। अब फिर से 20 जून को शनि ने वक्र गति से वृश्चिक में प्रवेश ‍किया है। 

वेबदुनिया में खास शनि का राशि परिवर्तन, पढ़ें 12 राशियों पर शुभाशुभ असर
 
पं. जोशी के अनुसार न्यायाधिकारी कहलाने वाला ग्रह शनि 20 जून की रात पुन: वक्री होकर वृश्चिक में आ गया है, यानी उल्टी चाल चलकर धनु राशि से निकल कर वापस वृश्चिक राशि में आ गया है। शनि ने यह प्रवेश 20 जून की रात 4.41 बजे किया तथा चार माह यही रहेगा। चार माह के बाद 26 अक्टूबर को शनि वापस मार्गी होकर धनु राशि में पहुंचेगा।
 
इस तरह से आएगा असर
 
इससे पहले शनि ने अपना प्रभाव दिखना शुरू कर दिया है। पं. जोशी की दृष्टि में राजनीतिक हलचल, जीएसटी को लेकर ऊहापोह और किसान आंदोलन को न्यायाधिकारी शनि की वक्री गति से ही देखा जा रहा है। शनि अपने वक्री होने का पूरा प्रभाव दिखाएंगे। फलस्वरूप राजनीतिक हलचल और तेज हो सकती है। विपक्ष सक्रिय हो सकता है और आंदोलन की स्थिति बन सकती है, लेकिन यह स्थिति ज्यादा दिन नहीं रहेगी। 

वेबदुनिया विशेष : शनि को अनुकूल करेंगी यह 10 काम की बातें
 
अगस्त 2017 के बाद फिर से सब कुछ पटरी पर आने लगेगा। प्रदेश को आंदोलनों से निजात मिलेगी। आपसी समझौते हो जाएंगे। सरकार जनहित में योजनाएं लागू कर सकती है। इधर वक्री शनि विभिन्न राशियों के जातकों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा।
 
 

 


पृथ्वी से दूरी करती है प्रभावित
 
ग्रहों के वक्री या मार्गी होने का अलग-अलग प्रभाव होता है। बुध, शुक्र, मंगल, गुरु तथा शनि जब पृथ्वी के निकट आते हैं तो वक्री होते हैं। इससे इनकी तीव्रता एवं प्रभाव में वृद्धि हो जाती है।
 
कौन-सा ग्रह कितने दिनों में वक्री
 
पं. जोशी के अनुसार, बुध ग्रह 115, शुक्र 571, मंगल 780, गुरु 399 व शनि 378 दिनों में वक्री होते हैं। राहु और केतु हमेशा वक्री ही रहते हैं। इन दोनों ग्रहों को छोड़कर शेष सात ग्रह अपनी-अपनी गति से अपने-अपने कक्ष में चक्कर लगाते हुए दिखते हैं। इसे ग्रहों का मार्गी होना कहते हैं।


 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

29 May Birthday: आपको 29 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

12 साल बाद गुरु का 'महागोचर': 2 जून से कर्क राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेगा धन का पिटारा

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

अगला लेख