Hanuman Chalisa

Sawan somwar 2024: सावन माह में यदि सपने में सांप दिखाई दे तो क्या होगा?

अनिरुद्ध जोशी
मंगलवार, 30 जुलाई 2024 (16:21 IST)
Sawan me saap dekhna: स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह माना जाता है कि यदि सुबह के समय में कोई सपना देखते हैं तो वह सपना 10 दिन में पूरा होता है, जबकि रात के पहले पहर में देखे गए सपने एक वर्ष के बाद और रात के दूसरे पहर में देखे गए सपने 6 माह में पूरे होते हैं। तीसरी घड़ी का सपना 3 महा पूरा होता है। दिन के सपने अविश्वसनीय होते हैं। यदि सावन माह में आप सांप का सपना देखते हैं जो जानिए कि इसका क्या अर्थ होगा।ALSO READ: श्रावण मास में नागपंचमी का त्योहार कब मनाया जाएगा, क्या हैं शुभ मुहूर्त?
 
1. सावन मास में यदि आप सांप से जुड़े सपने देखते हैं, तो ये भगवान भोलेनाथ की कृपा या किसी घटना के होने का संकेत देता है।
 
2. यदि आप शिवलिंग के चारों और लिपटा हुआ सांप देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने वाली है।
 
3. यदि आप सार्प को फन उठाएं हुए देंखे तो इसका अर्थ है कि आपको संपत्ति का लाभ होने वाला है। 
 
4. यदि सपने में नाग आपको काट लेता है और आपकी मौत हो जाती है तो इसका अर्थ है कि आपकी आयु लंबी रहेगी।
 
5. सपने में सांप को पकड़ने का अर्थ सभी परेशानियां दूर होंगी और धन की प्राप्ति भी होगी। 
 
6. आप सपने में यदि मरा हुआ सांप देख रहे हैं तो यह माना जाता है कि अब शुभ समय आने वाला है क्योंकि आपने राहु दोष से उत्पन्न सारे कष्‍ट झेल लिए हैं।
Sawan me saap
7. रात में सोते समय अगर सपने में सफेद या सुनहरा या चमकीला सांप नजर आए, तो यह भी किस्मत खुलने का इशारा होता है। यह भी कहा जाता है कि पूर्वजों का आशीर्वाद मिलेगा।ALSO READ: Nag Panchami 2024: नागपंचमी पर करें ये 5 उपाय, कालसर्प दोष हो जाएगा एकदम समाप्त
 
8. सपने में सांप आपको कहीं जाते हुए दिखाई दे या आपको देखकर छुप जाए तो समझा जाता है कि पितृदेव अपकी रक्षा कर रहे हैं।
 
9. सांप को फन उठाए देखने का अर्थ है संपत्ति की प्राप्ति के योग।
 
10. खुदाई करते समय सांप निकलता हुआ दिखाई दे तो समझो धन प्राप्त होगा।
 
11. सफेद सांप का देखना और उसका काटना शुभ माना जाता है। इससे ढेर सारे धन की प्राप्ति होती है।
 
12. सपने में सांप के काटने से मर जाना दीर्घायु प्राप्ति की सूचना है।
 
13. सपने में सांप रास्ता काट जाए तो यह आपकी विजय और शत्रु की पराजय की सूचना है।
 
14. सपने में सांप को सिर पर बैठा हुआ देखना इस बात का संकेत है कि आपका मान सम्मान बढ़ेगा। 
 
15. सपने में सांप निगल जाए तो व्यापार में उन्नती होगी।
 
16. सांप को बिल में जाते हुए देखने का अर्थ है अचानक धन की प्राप्ति होगी।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।ALSO READ: नागपंचमी पर इन 12 नागों की होती है पूजा, जानें सबसे बड़ा कौन?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

हनुमानजी के 10 चमत्कारी मंदिर, तस्वीरों में करें दिव्य दर्शन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

सभी देखें

नवीनतम

US-Iran War: अमेरिका-इजराइल vs ईरान युद्ध कब रुकेगा? ज्योतिष के संकेत चौंकाने वाले

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (7 अप्रैल, 2026)

07 April Birthday: आपको 7 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 अप्रैल 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का मीन राशि में गोचर, क्या होगा 12 राशियों पर इसका असर

अगला लेख