Hanuman Chalisa

सावन में 50 साल बाद अत्यंत शुभ संयोग, जानें 4 सोमवार का फल...

श्री रामानुज
* रोजगार में सफलता और उन्नति देंगे सावन के अद्भुत योग
 

 

जय शंकर! भगवान शिव की भक्ति का सबसे पावन और सिद्ध माह सावन आरंभ हो गया है। इस बार सावन कई अद्भुत योग लेकर आया है। माना जा रहा है कि इस बार 50 वर्ष बाद सावन में ऐसा योग बन रहा है जिसमें रोजगार में तरक्की, आय में वृद्धि ज्ञान और कृषि के क्षेत्र में उन्नति की संभावनाएं प्रबल हैं। 
 
यह माह न केवल शिवभक्तों बल्कि संपूर्ण भारत के लिए शुभ साबित होने वाला है। इस माह की 20 तारीख को सावन का आगमन प्रतिपदा तिथि और उत्तरा आषाढ़ा नक्षत्र में हुआ है। 
 
इस माह में कुछ विशेष दिनों में बीमारियों से छुटकारा दिलाने वाले जैसे कई ग्रह परिवर्तन भी हो रहे हैं। सावन में 20 जुलाई से 18 अगस्त तक कई ग्रह एक स्थान पर रहेंगे और सावन के चारों सोमवारों को व्रत और पूजन करने की खास विधि से यदि पूजन-स्मरण किया जाए तो अवश्य लाभ होगा। 

 

 

सावन का पहला सोमवार :
 
सावन का पहला सोमवार 25 जुलाई को है और यह धृति योग में आएगा। शास्त्रों के अनुसार इस दिन शिव की अराधना करने पर जीवन में सभी बाधाएं खत्म होती हैं। 

सावन का दूसरा सोमवार :
 
सावन का दूसरा सोमवार 1 अगस्त को वज्र योग में पड़ेगा। शास्त्रों के अनुसार इस योग में शिव स्तुति करने से आत्मबल बढ़ता है और शारिरिक शक्ति मिलती है जिससे स्वास्थ्य ठीक रहता है। 

 

 


सावन का तीसरा सोमवार : 

सावन का तीसरा सोमवार 8 अगस्त को साद्य योग में आएगा। शास्त्रों के अनुसार इस दिन शिव की पूजा करने से कठिन से कठिन काम भी पूर्ण होते हैं। 

सावन का चौथा सोमवार : 

सावन का चौथा सोमवार 15 अगस्त को आयुष्मान योग में आएगा। शास्त्रों के अनुसार इस दिन शिव की आराधना करने वाले जातकों की आयु में वृद्धि होती है।





Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

मिथुन संक्रांति 2026: करें ये 5 विशेष दान, आर्थिक तंगी और जीवन के संकटों से मिल सकती है राहत

देवगुरु बृहस्पति का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, करियर-धन पर पड़ सकता है असर

Somvati Amavasya Remedies: सोमवती अमावस्या पर करें पिंडदान, श्राद्ध या तर्पण, पितृदोष से मिलेगी मुक्ति

अगला लेख