Hanuman Chalisa

कुंडली की किस राशि में शनि के होने से व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है?

अनिरुद्ध जोशी
कुंडली के 12 भाव और 12 राशियों में शनि किसी ना किसी भाव या राशि में स्थित होता है। यहां जानते हैं कि किस राशि में शनि के स्थित होने से जातक का स्वभाव कैसा हो सकता है। हालांकि स्वभाव का निर्धारण सिर्फ शनि के किसी राशि में स्थित होने से ही तय नहीं होता। इसके साथ लग्न को भी देखा जाना चाहिए।
 
1. मेष राशि : यदि शनि मेष राशि में होता है तो जातक आत्मबलहीन, व्यसनी, निर्धन, दुराचारी, लंपट और कृतघ्न होता है।
 
2. वृषभ राशि : यदि शनि वृषभ राशि में होता है तो जातक असत्यभाषी, द्रव्यहीन, मूर्ख और वचनहीन होता है।
 
3. मिथुन : यदि शनि मिथुन राशि में हो तो जातक कपटी, दुराचारी, पाखंडी, निर्धन और कामी होता है।
 
4. कर्क राशि : यदि शनि कर्क राशि में हो तो जातक बाल्यावस्था में दुखी, मातृरहित, प्राज्ञ, उन्नतिशील और विद्वान होता है।
 
5. सिंह राशि : यदि शनि सिंह राशि में हो तो जातक लेखक, अध्यापक और कार्यकुशल होता है।
 
6. कन्या राशि : यदि शनि कन्या में हो तो जातक बलवान, मितभाषी, धनवान, संपादक, लेखक, परोपकारी और निश्चिय कार्यकर्ता होता है।
 
7. तुला राशि : यदि शनि तुला में हो तो जातक सुभाषी, नेता, यशस्वी स्वाभिमानी और उन्नतिशील होता है।
 
8. वृश्चिक राशि : यदि शनि वृश्चिक में हो तो जातक स्त्रीहीन, क्रोधी, कठोर, हिंसक और लोभी होता है।
 
9. धनु राशि : यदि शनि धनु में हो तो जातक व्यवहार कुशल, पुत्र की कीर्ति से प्रसिद्धि, सदाचारि, वृद्धावस्था में सुखी होता है।
 
10. मकर राशि : यदि शनि मकर में हो तो जातक मिथ्याभाषी, आस्तिक, परिश्रमी, भोगी, शिल्पकार और प्रवासी होता है।
 
11. कुंभ राशि : यदि शनि कुंभ में हो तो जातक व्यसनी, नास्तिक और परिश्रमी होता है।
 
12. मीन राशि : यदि शनि मीन में हो तो जातक हतोत्साही, अविचारी और शिल्पकार होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 जून, 2026)

07 June Birthday: आपको 7 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope June 2026: 08 से 14 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

सूर्य और शुक्र का महागोचर अचानक से 3 राशियों को दिलाएगा धन

अगला लेख