Shani Amavas Rashi Upay : शनि अमावस्या पर राशि अनुसार कर सकते हैं आसान उपाय

Webdunia
शनिदेव कर्म और सेवा के कारक हैं यानी इसका सीधा-सीधा असर व्यक्ति की नौकरी और व्यवसाय पर होता है। अत: अब नौकरी और व्यवसाय में आ रहे कष्ट समाप्त होंगे। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के अनुसार शनि अमावस्या के क्या हैं सरल उपाय... 
 
मेष राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : शनिवार के दिन अपने घर में श्री शिव रुद्राभिषेक करवाएं।
 
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : नियमित रूप से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। 
 
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : महाराज दशरथकृत नील शनि स्तोत्र का पाठ अवश्य करें।
 
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : शनिवार के दिन एक लोहे के कटोरे में सरसों भरकर अपना चेहरा उसमें देखकर छाया दान करें।
 
सिंह के जातकों के लिए शनि के उपाय : शनिवार के दिन काले तिलों अथवा साबुत उड़द का दान करें।
 
कन्या राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : शनिदेव के बीज मंत्र 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:' का नियमित जाप करें।
 
तुला राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : आपको नियमित रूप से शमी वृक्ष को जल देकर उसकी पूजा करनी चाहिए।
 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : किसी गरीब अथवा असहाय की यथासंभव सहायता करें।
 
धनु राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : चींटियों के स्थान पर चीनी और गेहूं का आटा डालें।
 
मकर राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : महाराज दशरथकृत नील शनि स्तोत्र का पाठ अवश्य करें।
 
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : शनिवार के दिन, शनि के नक्षत्रों और शनि की होरा में उत्तम गुणवत्ता का नीलम रत्न धारण करें।
 
मीन राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : अपने से छोटों से अच्छा व्यवहार करें और किसी धार्मिक स्थल के मुख्य द्वार पर सफाई करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Seeta Navmi : सीता नवमी पर जरूर करें ये काम, घर में रुपयों की कभी नहीं होगी तंगी

Aaj Ka Rashifal: शुभ समाचारों वाला रहेगा आज का दिन, पढ़ें 16 मई का राशिफल

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

16 मई 2024 : आपका जन्मदिन

अगला लेख