suvichar

कुंभ संक्रांति के 5 उपाय, शनि दोष होगा दूर

कुंभ संक्रांति पर शनि दोष से बचने के उपाय

WD Feature Desk
Remedies for Kumbh Sankranti: 13 फरवरी 2003 मंगलवार के दिन कुंभ संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। सूर्य के शनि की राशि कुंभ में जाने से कुंभ संक्रांति होगी। कुंभ संक्रांति में ही विश्‍वप्रसिद्ध कुंभ मेले का संगम पर आयोजन होता है। इस दिन स्नान, दान, तर्पण और यम एवं सूर्यपूजा का खासा महत्व होता है। इस दिन पहने हुए वस्त्र त्यागकर नए वस्त्र पहनना चाहिए। आओ जानते हैं इस दिन कौनसे 5 उपायों ( Shani dosh se mukti ke upay) से शनि दोष होगा दूर।
 
1. सूर्यदेव को चढ़ाए अर्घ्य : इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सूर्य देव की उपासना, उन्‍हें अर्घ्‍य देना और आदित्‍य ह्रदय स्रोत का पाठ करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्‍ति होती है। इससे शनि दोष भी दूर हो जाता है।
 
2. छायादान : इस दिन शनि मंदिर में शाम के वक्त जाकर छायादान करें। यानी एक कटोरी में सरसो का तेल लें और उसमें अपना चेहरा देखकर उसे शनि भगवान के चरणों में रख दें। ध्यान रखें कि वह तेल उन्हें चढ़ाना नहीं है।
3. शनि मंत्र का जप : इस दिन उचित स्थान पर शनिदेव के बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: ...का 108 बार जप करें। इसी के साथ ही ॐ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जप करके शनिदेव की पूजा और आरती करें।
 
4. शनि का दान : इस दिन सफाईकर्मी को सिक्का दें, गरीबों को अन्न दें और मजदूरों को वस्त्र या कंबल का दान करेंगे। किसी विधवा को भोजन कराएं या यथाशक्ति उसकी मदद करें। हो सके तो किन्हीं 10 अंधों को नाश्ता कराएं या भोजन कराएं। मंदिर में काले तिल, काली उड़द की दाल और नीले फूल दान करें।
 
5. जूते और चप्पल : हो सके तो पुराने जूते और चप्पलों को त्याग करके नए जूते और चप्पल खरीद लें। आप चाहें तो गरीबों को जूते और चप्पलों का दान भी कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

मकर राशि में मंगलादित्य राजयोग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

सभी देखें

नवीनतम

19 February Birthday: आपको 19 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 फरवरी 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

2026 में कब आएगा आपकी राशि का करियर टर्निंग पॉइंट? जानिए शुभ समय

धर्म योद्धा योग का प्रभाव: देश-दुनिया में बड़े बदलाव के संकेत, क्या बढ़ेगा तनाव?

Phalguna month Hindu calendar 2026: फाल्गुन शुक्ल पक्ष में पड़ेंगे ये खास त्योहार

अगला लेख