khatu shyam baba

शनि जयंती पर राशि अनुसार क्या करें कि मिले शांति और संपन्नता का आशीष

Webdunia
शनिदेव कर्म और सेवा के कारक हैं यानी इसका सीधा-सीधा असर व्यक्ति की नौकरी और व्यवसाय पर होता है। अत: अब नौकरी और व्यवसाय में आ रहे कष्ट समाप्त होंगे। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के अनुसार शनि जयंती के क्या हैं सरल उपाय... 
 
मेष राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : शनि जयंती के दिन अपने घर में श्री शिव रुद्राभिषेक करवाएं।
 
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : शनि जयंती पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। 
 
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : शनि जयंती पर महाराज दशरथकृत नील शनि स्तोत्र का पाठ अवश्य करें।
 
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : शनि जयंती के दिन एक लोहे के कटोरे में सरसों भरकर अपना चेहरा उसमें देखकर छाया दान करें।
 
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : शनि जयंती के दिन काले तिलों अथवा साबुत उड़द का दान करें।
 
कन्या राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : शनिदेव के बीज मंत्र 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:' का नियमित जाप करें।
 
तुला राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : शनि जयंती के साथ आपको नियमित रूप से शमी वृक्ष को जल देकर उसकी पूजा करनी चाहिए।
 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : शनि जयंती के अलावा भी हर दिन किसी गरीब अथवा असहाय की यथासंभव सहायता करें।
 
धनु राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : शनि जयंती पर चींटियों के स्थान पर चीनी और गेहूं का आटा डालें।
 
मकर राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : शनि जयंती पर महाराज दशरथकृत नील शनि स्तोत्र का पाठ अवश्य करें।
 
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : शनि जयंती के दिन, शनि के नक्षत्रों और शनि की होरा में उत्तम गुणवत्ता का नीलम रत्न धारण करें।
 
मीन राशि के जातकों के लिए शनि के उपाय : अपने से छोटों से अच्छा व्यवहार करें और किसी धार्मिक स्थल के मुख्य द्वार पर सफाई करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 मार्च, 2026)

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

अगला लेख