17 जनवरी 2023 को शनि का महापरिवर्तन, 4 राशियों की किस्मत पलट जाएगी

Webdunia
सोमवार, 16 जनवरी 2023 (19:55 IST)
Shani gochar 2023: 17 जनवरी 2023 को शनि ग्रह अपनी स्वयं की राशि कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि का अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश के साथ ही शश नामक राज योग भी बन रहा है। करीब 30 साल बाद ऐसी घटना घट रही है। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से 4 राशियों की किस्मत पलटने वाली है। जानिए कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल?
 
1. मेष : मेष राशि में इस समय राहु का गोचर है और बृहस्पति का गोचर होगा। शनि मेष राशि के एकादश भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में धन संपत्ति को लेकर आपकी किस्मत चमक जाएगी। इससे नौकरी, करियर और व्यापार में उन्नति मिलेगी। आय में वृद्धि होगी।
 
2. वृषभ : शनि आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे जिससे कार्यस्थल पर आपको प्रगति देखने को मिलेगी। शनि आपकी दशम और नवम भाव के स्वामी भी है। ऐसे में आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा और सभी तरह के अटके कार्य पूर्ण भी होंगे। आपकी राशि के स्वामी शुक्र है जिसकी शनि से बनती है। ऐसे में आपको अच्छा लाभ मिलेगा।
 
3. धनु : शनि आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा। शनि गोचर के साथ ही आपको शनि की साढ़ेसाती से भी मुक्ति मिल जाएगी। आपको निवेश में लाभ मिलेगा और धन की बचत भी होगी। 17 जनवरी 2023 को धनु राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी।
 
4. कुंभ : आपकी राशि के लग्न भाव में शनि का गोचर होगा जो आपके स्वभाव के साथ ही आपकी किस्मत भी बदल देगा। आपको पूराने रोग से मुक्ति मिलेगी। पैतृत संपत्ति का निपटारा होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं...हर मन में बसे भगवंत शिव हैं, भक्ति से सराबोर सावन की शुभकामनाएं

पृथ्वी की नाभि पर स्थित है यह दिव्य ज्योतिर्लिंग जहां काल भी मान लेता है हार, जानिए महाकालेश्वर के अद्भुत रहस्य

कावड़ यात्रा कितने प्रकार की होती है? जानें इसके विभिन्न रूप और महत्व

सिर्फ धातु के ही नहीं, श्रावण में इन 10 प्रकार के शिवलिंगों के पूजन से चमकेगा आपका भाग्य

सावन मास प्रारंभ, जानिए कितने सोमवार, कितने प्रदोष और पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि, रुद्राभिषेक के साथ 5 अचूक उपाय

सभी देखें

नवीनतम

नरेंद्र मोदी पर अब तक किन-किन लोगों ने की भविष्यवाणी, आगे क्या करने वाले हैं जानकर चौंक जाएंगे

15 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

15 जुलाई 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

नाग पंचमी का त्योहार कब रहेगा, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

सूर्य का कर्क राशि में गोचर, 12 राशियों का क्या रहेगा राशिफल

अगला लेख