Hanuman Chalisa

विभिन्न राशियों पर शनि साढ़ेसाती की अवधि और उपाय जानिए...

कु. सीता शर्मा
* 2017 की शनि साढ़े साती : शनि धनु राशि में, जानें क्या उपाय करें... 
 

 


शनि ने 26 जनवरी 2017 से वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में प्रवेश कर लिया है, तब से तुला राशि के जातकों पर चल रही साढ़ेसाती खत्म हो गई और मकर राशि वाले  जातकों के लिए साढ़ेसाती शुरू हो गई।
 
विभिन्न राशियों पर शनि की साढ़ेसाती अवधि जानिए -  
 
तुला राशि - (र, राशि, रू, रे, रो, ता, त, तू, ते, तो, ती) 26 जनवरी 2017 तक। 
 
वृश्चिक राशि - ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, या, यी, यू, य) 24 जनवरी 2020 तक। 
 
धनु राशि - (ये, यो, ध, धा, धी, धू, भ, भा, भी, भू, भे) 18 जनवरी 2023 तक। 
 
मकर राशि - (भो, ज, जा, जी, जे, जो, जौ, ख, खी, खू, खो, ग, गा, गी) 29 मार्च 2025 तक। 
 
आगे पढ़ें शनि की साढ़ेसाती दूर करने के उपाय :- 

 

 

शनि की साढ़ेसाती दूर करने के उपाय :- 
 
शनि कर्म के हिसाब से फल देते है। जिन जातकों को शनि की साढ़ेसाती चल रही हैं, उन्हें शनि के लिए निम्न उपाय अपनाने चाहिए। 
 
* शनि की साढ़ेसाती के जातकों को शनि के लिए छाया दान करना चाहिए। 
 
* काली गाय की सेवा करें। 
 
* झूठी गवाही न दें। 
 
*  सत्य वचन बोलें। 
 
* शनि के लिए लोहे व काली वस्तुओं का दान करें। 
 
* पीपल की सेवा करें। 
 
*  सुंदरकांड, बजरंग बाण, हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
स्कंध पुराण के अंतर्गत उल्लेखित अवंतिका खंड मे 84 महादेव का उल्लेख किया है। इसके अंतर्गत 54वें नंबर पर श्री स्थावरेश्वर महादेव मंदिर में ॐ शनैश्चराय नमः बीज मंत्र का जाप करके तिल के तेल से रूद्राभिषेक व काले अंगूर के रस से रूद्राभिषेक करके साढेसाती में कष्ट से निवारण पा सकते है और पूर्वजन्म में किए गए पाप कर्म के लिए क्षमा मांगे व सत्कर्म करें, झूठी गवाही न दें और सत्य का आचरण करें।
Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

17 May Birthday: आपको 17 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope May 2026: साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई): जानें इस हफ्ते आपके सितारे क्या कहते हैं?

रोहिणी लगना और नौतपा लगने में क्या है अंतर, क्या है इसका विज्ञान

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 मई, 2026)

अगला लेख