Hanuman Chalisa

2017 की शनि साढ़ेसाती का जानिए आपकी राशि पर असर

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
शनि की साढ़ेसाती, शनि जिस राशि पर रहता है उस पर, उससे एक घर पीछे वाली राशि पर, एक घर आगे वाली राशि पर  रहती है। इस बार 26 जनवरी, 2017 की साढ़ेसाती का ढैया वृषभ और कन्या राशि पर रहेगा।
 
1. शनि का स्वर्ण पाया मेष, सिंह, वृश्चिक राशि पर होने से अपने प्रयासों में अनुकूल स्थिति होकर सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे। अकस्मात धनलाभ, उच्च पद, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विवाह आदि योग बनेंगे। संतान प्राप्ति के योग हैं। वाहन सुख के साथ भूमि लाभ मिलेगा। 
 
2. वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों को लौह पाया होने के कारण पारिवारिक, आर्थिक परेशानियां रहेंगी। स्वास्थ्य में नरम-गरम स्थिति रहेगी। मानसिक तनाव व उलझनें रहेंगी। वाहनादि सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग संभव हैं। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति में रुकावटें रहेगी। लाभ कम खर्च अधिक रहेगा। ऐसी स्थिति में कच्ची जमीन पर तिल का तेल प्रति शनिवार को 1 चम्मच गिराएं। शनि दर्शन से बचें।
 
3. मिथुन, तुला और मीन राशि पर तांबे के पाए से होने के कारण शुभ फलों की प्राप्ति होकर कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। उच्च वर्ग के प्रतिष्ठित लोगों से परिचय होंगे। लाभजनक स्थिति रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सुखद रहेगा। विवाह के योग बनेंगे व पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। वाहनादि सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक प्रगति के योग के साथ विदेश योग भी बनते हैं।
 
4. कर्क, धनु एवं कुंभ राशि वालों पर सोने के पाए से होने के कारण अधिक परिश्रम पर भी लाभ में कमी, पारिवारिक परेशानियां, व्यापार-व्यवसाय में बाधा, नौकरीपेशा वर्ग के लिए प्रतिकूल स्थिति रहेगी। शत्रुओं से परेशानी, रोग-शोक भय, मानसिक तनाव रह सकता है। ऐसी स्थिति में खड़े उड़द 5 दाने स्नान के जल में डालकर प्रति शनिवार स्नान करें।
 
इस प्रकार शनि के उपाय करने से शनि का दुष्प्रभाव कम होगा।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

अगला लेख