Hanuman Chalisa

क्या देश के लिए खतरा है शनि का राशि परिवर्तन...

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
शनि मंगल की राशि छोड़कर 26 जनवरी, 2017 की रात गुरु की मित्र राशि धनु में रात्रि 8 बजे से प्रवेश कर रहे हैं।


 

शनि  की तृतीय स्वदृष्टि कुंभ पर पड़ेगी वहीं सप्तम दृष्टि मित्र राशि मिथुन पर पड़ेगी। दशम दृष्टि कन्या राशि पर पड़ेगी। इस प्रकार भावेश भावाम के तहत बुध ने शनि का दोहरा प्रभाव ले रखा है। शनि बुध का मित्र है अत: मिथुन व कन्या राशि वालों पर शनि की कृपा रहेगी। 
 
शनि का सिंह लग्न में प्रवेश करने से शनि पंचम भाव में एकादशेश व द्वादशेश चन्द्र के साथ होने से विद्यार्थी वर्ग के लिए सुखद रहेगा। सरकार अपनी बुद्धि कौशल से जनता का मन जीतने में सफल होगी। आय के साधनों में देश उन्नति करेगा।
 

 

दैनिक व्यवसायियों को लाभ के योग बनते रहेंगे। दशम व्यापार-व्यवसाय भाव का स्वामी शनि से दृष्ट होकर कुंभ राशि में सप्तमस्थ होने से स्त्री वर्ग पर अत्याचार नहीं रुकेंगे, वहीं बलात्कार की घटनाओं में कमी नहीं आएगी। 
 
घटना-दुर्घटनाओं में कमी के योग कम ही हैं। शत्रु पक्ष पर प्रभाव में वृद्धि होगी। दशमेश शुक्र केतु के साथ है, जो नौकरीपेशा वर्ग के लिए शुभ नहीं है। शनि का 7 अप्रैल से वक्री होकर 25 अगस्त तक रहना घटना-दुर्घटनाओं का रहेगा।

यह समय शासन-प्रशासन के लिए कड़ी परीक्षा का रहेगा। राजनेताओं को सावधानीपूर्वक चलना होगा। कहीं भूकंप या रेल दुर्घटनाओं के योग बनेंगे। शनि लोहे का कारक होता है व वक्र गति से चलने से उक्त समय सावधानी का रहेगा। शनि का राशि परिवर्तन देश के लिए खतरे का भी संकेत है। 
 
यह भी पढ़ें... 

2017 की शनि साढ़ेसाती का जानिए आपकी राशि पर असर
 
शनि का धनु में होगा प्रवेश, जानिए व्यापार पर असर
 
कैसी होगी 2017 की शनि साढ़े साती... पढ़ें राशियों पर असर 
 
 

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 9 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

09 June Birthday: आपको 9 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

अगला लेख