Hanuman Chalisa

ऐसे मनाएं शरद पूर्णिमा का पर्व, 15 जरूरी बातें

Webdunia
आश्विन मास की पूर्णिमा वर्षभर में आनेवाली सभी पूर्णिमा से श्रेष्ठ मानी गई है। इसे शरद पूर्णिमा या कोजागर पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन चंद्रमा का पूजन करना आर्थिक दृष्टि से फलदायक रहता है। आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा के दिन क्या करें... 
 
* शरद पूर्णिमा को प्रात:काल ब्रह्ममुहूर्त में सोकर उठें।
 
* पश्चात नित्यकर्म से निवृत्त होकर स्नान करें।
 
* स्वयं स्वच्छ वस्त्र धारण कर अपने आराध्य देव को स्नान कराकर उन्हें सुंदर वस्त्राभूषणों से सुशोभित करें।
 
* इसके बाद उन्हें आसन दें।
 
* अंब, आचमन, वस्त्र, गंध, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, ताम्बूल, सुपारी, दक्षिणा आदि से अपने आराध्य देव का पूजन करें।
 
* इसके साथ गोदुग्ध से बनी खीर में घी तथा शकर मिलाकर पूरियों की रसोई सहित अर्द्धरात्रि के समय भगवान का भोग लगाएं।
 
* पश्चात व्रत कथा सुनें। इसके लिए एक लोटे में जल तथा गिलास में गेहूं, पत्ते के दोने में रोली तथा चावल रखकर कलश की वंदना करके दक्षिणा चढ़ाएं।
 
* फिर तिलक करने के बाद गेहूं के 13 दाने हाथ में लेकर कथा सुनें।
 
* तत्पश्चात गेहूं के गिलास पर हाथ फेरकर मिश्राणी के पांव का स्पर्श करके गेहूं का गिलास उन्हें दे दें।
 
* अंत में लोटे के जल से रात में चंद्रमा को अर्घ्य दें।
 
* स‍‍भी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करें और रात्रि जागरण कर भगवद् भजन करें।
 
* चांद की रोशनी में सुई में धागा अवश्य पिरोएं।
 
* निरोग रहने के लिए पूर्ण चंद्रमा जब आकाश के मध्य में स्थित हो, तब उसका पूजन करें।
 
* रात को ही खीर से भरी थाली खुली चांदनी में रख दें।
 
* दूसरे दिन सबको उसका प्रसाद दें तथा स्वयं भी ग्रहण करें।

ALSO READ: शरद पूर्णिमा का यह वैज्ञानिक रहस्य आपको निश्चित रूप से चौंका देगा

ALSO READ: शरद पूनम पर चंद्र के सामने बोलें यह मंत्र, चमक जाएगी किस्मत
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

19 May Birthday: आपको 19 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

ज्येष्ठ मास 2026 का तीसरा बड़ा मंगल: ये 5 अचूक उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और बजरंगबली की कृपा

3rd Bada Mangal 2026: तीसरे बड़े मंगल पर राशि अनुसार करें ये 12 उपाय, बजरंगबली दूर करेंगे हर संकट

Numerology Horoscope 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल (18 से 24 मई), आपके अंक बता रहे हैं भविष्य की दिशा

अगला लेख