रहस्यमय और विचित्र है शिवजी के स्वरूप, जानिए उनके अर्थ...

श्री रामानुज
* जानिए शिव के 10 विराट और अनंत स्वरूप की महिमा 
* जानिए शिवजी के 10 रहस्य और उनके अर्थ...  
 

 
भगवान शिव का रूप-स्वरूप जितना रहस्यमय और विचित्र है, उतना ही आकर्षक भी। शिव जो धारण करते हैं, उनके भी बड़े व्यापक अर्थ हैं। रुद्र, शिव, महादेव ये सारे ही शिव के नाम हैं।

कहीं इन्हें संहार का देवता माना जाता है तो कहीं उन्हें भोले भंडारी और भूतनाथ... लेकिन प्रत्येक रूप में शिव अपने स्वरूप में 10 वस्तुएं धारण किए रहते हैं।
 
आइए जानते हैं कौन-सी हैं वे 10 वस्तुएं और क्या है उनका रहस्य और अर्थ.... 


 
आगे पढ़ें शिव के बारे में 10 रहस्य की बातें... 
 
 

शिव स्वरूप


 
1. जटाएं : शिव की जटाएं अंतरिक्ष का प्रतीक हैं। घने बादलों से काली और उलझी जटाओं में चंद्रमा विराजमान है। इन्हीं से गंगा का अवतरण भी हुआ है। तो यह अनंत अंतरिक्ष का प्रतीक हैं। 
 
 
 

 
2. चंद्र : चंद्रमा मन का प्रतीक है। शिव का मन चांद की तरह भोला, निर्मल, उज्ज्वल और जाग्रत है।
 
 
 
 

 

3. त्रिनेत्र : शिव की तीन आंखें हैं। इसीलिए इन्हें त्रिलोचन भी कहते हैं। शिव की ये आंखें सत्व, रज, तम (तीन गुणों), भूत, वर्तमान, भविष्य (तीन कालों), स्वर्ग, मृत्यु पाताल (तीनों लोकों) का प्रतीक हैं।
 
 

 
 
4. सर्पहार : सर्प जैसा हिंसक जीव शिव के अधीन है। सर्प तमोगुणी व संहारक जीव है, जिसे शिव ने अपने वश में कर रखा है।
 
 
 
 

 

5. त्रिशूल : शिव के हाथ में एक मारक शस्त्र है। त्रिशूल भौतिक, दैविक, आध्यात्मिक इन तीनों तापों को नष्ट करता है। यह संहार का प्रतीक भी है। 
 
 
 

 
6. डमरू : शिव के एक हाथ में डमरू है, जिसे वह तांडव नृत्य करते समय बजाते हैं। डमरू का नाद ही ब्रह्मा रूप है।
 
 
 

 
7. मुंडमाला : शिव के गले में मुंडमाला है, जो इस बात का प्रतीक है कि शिव ने मृत्यु को वश में किया हुआ है।
 
 
 

 

8. छाल : शिव ने शरीर पर व्याघ्र चर्म यानी बाघ की खाल पहनी हुई है। व्याघ्र हिंसा और अहंकार का प्रतीक माना जाता है। इसका अर्थ है कि शिव ने हिंसा और अहंकार का दमन कर उसे अपने नीचे दबा लिया है।
 
 
 

 


9. भस्म : शिव के शरीर पर भस्म लगी होती है। शिवलिंग का अभिषेक भी भस्म से किया जाता है। भस्म का लेप बताता है कि यह संसार नश्वर है।
 
 
 

 


10. वृषभ : शिव का वाहन वृषभ यानी बैल है। वह हमेशा शिव के साथ रहता है। वृषभ धर्म का प्रतीक है। महादेव इस चार पैर वाले जानवर की सवारी करते हैं, जो बताता है कि धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष उनकी कृपा से ही मिलते हैं।
 
इस तरह शिव-स्वरूप हमें बताता है कि उनका रूप विराट और अनंत है, महिमा अपरंपार है। उनमें ही सारी सृष्टि समाई हुई है।


Show comments

Graho ki parade : जून माह में 6 ग्रहों की होगी परेड, आकाश में दिखाई देगा अद्भुत नजारा

Swapna shastra: सपने में यदि दिखाई दें ये 5 घटनाएं तो समझो भाग्य खुल गए

Nautapa 2024: नौतपा यदि तपे नहीं या लू नहीं चले तो क्या होगा नुकसान?

Shani vakri : शनि हो रहे हैं वक्री, ये राशियां रहें संभलकर, साढ़ेसाती का भी होगा भयानक असर

Nautapa 2024: नौतपा में यदि ये 4 पेड़- पौधे लगा दिए तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहेगी, कुंडली के ग्रह भी होंगे मजबूत

Apara ekadashi : अपरा एकादशी व्रत रखने का क्या है महत्व?

June 2024 Vrat Tyohar: जून 2024 के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Budh Gochar : बुध का गोचर शुक्र की राशि में होने से 3 राशियों का भविष्य चमक जाएगा

Bada Mangal : कब है पहला बड़ा मंगल, जानिए महत्व और पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें अपना राशिफल (27 मई 2024)

अगला लेख