Biodata Maker

Shukra Gochar 2024: शुक्र का धनु राशि में गोचर, जानिए किसे होगा लाभ और किसे नुकसान

WD Feature Desk
मंगलवार, 5 नवंबर 2024 (16:47 IST)
Shukra ka dhanu rashi me gochar 2024: 07 नवंबर 2024 की सुबह 03 बजकर 21 मिनट पर शुक्र ग्रह बृहस्पति की राशि धनु राशि में प्रवेश कर जाएगा। शुक्र ग्रह यदि शुभ है तो यह जीवन में सुख, समृद्धि, वैभव और ऐश्वर्य को देता है। कला और संस्कृतिक से जुड़े लोगों को फायदा होता है। धनु राशि में शुक्र का गोचर प्रभाव 12 राशियों के लिए शुक्र का धनु में फल। 
 
1. मेष राशि: आपके लिए शुक्र का गोचर शुभ फलदायी है क्योंकि यह आपकी कुंडली के दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होकर नौवें भाव में गोचर करेगा। इसके परिणाम स्वरूप भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के साथ ही वेतनवृद्धि तय है। पारिवार के साथ यात्रा का योग बनेगा। कारोबारी हैं तो कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापर में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ खुश रहेंगे।
 
2. वृषभ राशि: आपकी राशि के पहले और छठे भाव के स्वामी शुक्र का आठवें भाव में गोचर होगा। इसके परिणाम स्वरूप आपको पैतृक संपत्ति लाभ होने की संभावना है। करियर में संघर्ष और नौकरी में काम का दबाव रहेगा। कारोबार में लाभ अर्जित करने के लिए कड़ी मेहनत करना होगी। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। सेहत का भी ध्यान रखना होगा। फजूलखर्ची से बचकर रहें।
 
3. मिथुन राशि: आपकी कुंडली के पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी शुक्र का सातवें भाव में गोचर शुभ परिणाम देगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी या करियर के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकती है। घर परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापारी हैं तो मुनाफा होगा। खासकर उन्हें जो शेयर बाजार से जुड़े हैं। आय में बढ़ोतरी के साथ ही खर्चे भी बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
 
4. कर्क राशि: आपकी राशि के ग्यारहवें और चौथे भाव के स्वामी शुक्र का आपके छठे भाव में गोचर होगा। इसके परिणाम स्वरूप आपको परिवार जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। समस्याओं के समाधान के लिए आपको ऋण लेना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम के अधिक दबाव और अपने वरिष्ठों के साथ संबंधों में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कारोबारी हैं तो प्रतिद्वंद्वी आप पर अधिक दबाव बना सकते हैं। परिवार में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
5. सिंह राशि: आपकी राशि के तीसरे और दसवें भाव के स्वामी शुक्र का पांचवें भाव में गोचर होगा। यह कई तरह की चिंताओं को जन्म देगा। खासकर आप अपने भविष्य और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। करियर में सफलता के कम चांसेस हैं। नौकरी में कार्य के दबाव के चलते वरिष्ठों से संबंधों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले भी औसत लाभ ही कमा पाएंगे। जीवनसाथी आपके प्रति आकर्षित होगा और इसके कारण आप दोनों के बीच मधुर संबंध स्थापित होंगे।
 
6. कन्या राशि: आपकी कुंडली के दूसरे और नौवें भाव के स्वामी शुक्र का चौथे भाव में गोचर होगा। इसके परिणाम स्वरूप आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आय के अन्य सोर्स के चलते धन में बढ़ोतरी होगी। मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। इस वजह से आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। कारोबारी हैं तो अपने स्किल्स और योजना के कारण अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध स्थापित करेंगे, जिसके चलते आपके रिश्ते में खुशियां बनी रहेगी।
 
7. तुला राशि: आपकी कुंडली के लग्न/पहले और आठवें भाव के स्वामी शुक्र का धनु राशि में गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। इसके परिणाम स्वरूप नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। नौकरी में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि पैतृक संपत्ति के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कारोबारी हैं तो नए व्यावसायिक संबंध बन सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने के कारण कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। जीवनाथी के साथ आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके संबंध को और अधिक मजबूत करेगा। सेहत ठीक रहेगी।
 
8. वृश्चिक राशि: आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह आपके सातवें और बारहवें भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव में गोचर करेंगे। इसके परिणामस्वरूप आपको परिवार में समस्याओं, दैनिक प्रयासों में बाधाओं और धन की कमी आदि का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में काम के लिए अधिक यात्रा करनी पड़ सकती है। खुद का व्यापार है, उन्हें इस दौरान अधिक लाभ कमाने में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद से बचना होगा। 
 
9. धनु राशि: आपकी कुंडली के छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी शुक्र का धनु राशि में गोचर आपके पहले भाव में होगा। इसके परिणाम स्वरूप आप कर्ज से परेशान रहेंगे। नौकरी में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के दबाव के चलते नौकरी छोड़ने का विचार नुकसान पहुंचा सकता है। खुद के व्यापार है तो कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ ही संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। 
 
10. मकर राशि:आपकी राशि के पांचवें और दसवें भाव के स्वामी शुक्र का धनु राशि में गोचर आपके बारहवें भाव में होगा। इसके परिणाम स्वरूप कार्य में सकारात्मक बदलाव होगा। करियर और नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। अर्थिक नुकसान के चलते परिवार में तनाव रहेगा। 
 
11. कुंभ राशि: आपकी कुंडली के नौवें भाव और चौथे भाव के स्वामी शुक्र का ग्यारहवें भाव में गोचर होगा जो कि अत्यंत ही शुभ माना जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप कार्यक्षेत्र में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपको पदोन्नति की प्राप्ति होगी। कारोबरी हैं तो नए व्यावसायिक ऑर्डर प्राप्त करने और उससे लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। अधिक धन अर्जित करने के साथ ही बचत करने में सफल होंगे। जीवनसाथी और परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे।
 
12. मीन राशि: आपकी कुंडली में तीसरे और आठवें भाव के स्वामी शुक्र का धनु राशि में गोचर आपके दसवें भाव में होगा। इसके परिणाम स्वरूप कई कार्यों में बाधाएं देखने को मिल सकती हैं, जो आपको परेशान कर सकती हैं। नौकरी में परेशानी के चलते नौकरी बदलने की संभावना है। कारोबारी हैं तो घाटे का सामना करना पड़ सकता है, जो जोखिम भरा हो सकता है।  परिवारिक जीवन और जीवनसाथी के साथ संबंधों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Surya gochar 2025: सूर्य के तुला राशि में होने से 4 राशियों को मिलेगा लाभ ही लाभ

Numerology Weekly Horoscope 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार साप्ताहिक भविष्यवाणी, जानें कैसा रहेगा 3 से 9 नवंबर का समय

Sun Transit in Libra 2025: 17 अक्टूबर को सूर्य का तुला राशि में गोचर, जानें 12 राशियों का राशिफल

November Weekly Rashifal: नवंबर का महीना किन राशियों के लिए लाएगा धन और सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 नवंबर 2025)

Monthly Horoscope November 2025: नवंबर 2025: क्या आपकी राशि के लिए खुलेंगे धन-समृद्धि के द्वार? पढ़ें मासिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानिए महत्व

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी कब है, क्यों नहीं करते हैं इस दिन विवाह?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (06 नवंबर, 2025)

06 November Birthday: आपको 6 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 नवंबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख