Hanuman Chalisa

चंद्र की राशि में शुक्र का गोचर 7 जुलाई 2023 तक 12 राशियों पर होगा असर

Webdunia
शनिवार, 3 जून 2023 (16:06 IST)
Shukra ka kark rashi me fal : Shukra ka kark rashi me gochar 2023 : 30 मई 2023 की शाम 07 बजकर 39 मिनट से ही शुक्र ग्रह चंद्र की राशि कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं जहां वे 7 जुलाई 2023 की प्रातः 3:59 बजे तक रहेंगे और फिर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आओ जानते हैं कि शुक्र के कर्क राशि में गोचर का क्या होगा 12 राशियों पर असर।
 
मेष राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में शुक्र का गोचर शुभ माना जा रहा है। इसे पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। पारिवारिक समर्थन से काम में उन्नति होगी। इस दौरान व्यापार में धनलाभ प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर यात्राओं के योग बनाएगा। मित्रों के साथ मोज मस्ती करेंगे। जीवनसाधी, भाई और बहनों से संबंध मधुर बनेंगे। रचनात्मक कार्यों में उन्नति होगी। कार्यकुशलता के चलते धनलाभ होगा।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर आपके मन में भोजन के प्रति अनुराग बढ़ा देगा। बढ़िया भोजन और पकवान खाना पसंद करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार में उन्नति और नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। मांगलिक कार्य होंगे।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के पहले भाव में शुक्र का गोचर आपके व्यक्तित्व को आकर्षक बनाएगा। स्वयं की साज सज्जा पर ध्यान देंगे। नौकरीपेशा हैं तो आपकी धाक जमेगी। व्यापार में अच्छी उन्नति और प्रगति देखने को मिलेगी। जीवनसाथी से संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। सेहत में सुधार होगा।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव में शुक्र का गोचर लंबी यात्रा के योग बनाएगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में वेतनवृद्धि के योग हैं। विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
कन्या राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में शुक्र का गोचर आर्थिक रूप से लाभप्रद रहेगा। व्यापार का विस्तार होगा। नौकरी में वेतनवृद्धि होगी। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। जीवनसाथी के साथ घठिष्ठ संबंध बनेंगे। अविवाहित हैं तो आपके विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
तुला राशि : आपकी राशि के दसवें भाव में शुक्र का गोचर कार्यक्षेत्र के लिए अनुकूल है। हालांकि आपको नौकरी में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। राजनीति से दूर रहें और काम पर ही ध्यान दें। अच्छा काम करेंगे तो पदोन्नति हो सकती है। यदि आप व्यापार करते हैं तो सतर्कता से कार्य करें। पारिवारिक माहौल खुशियों से भरा रहेगा।
 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के नवम भाव में शुक्र का गोचर परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग बनाएगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ाएगा। छात्रों को अपने शिक्षकों का सानिध्य मिलेगा और उनके मार्गदर्शन में सफलता प्राप्त करेंगे। हर कार्य में भाग्य का साथ मिलेगा।
 
धनु राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव में शुक्र का गोचर शुभ नहीं माना जा रहा है। फालतू के खर्चे बढ़ जाएंगे। अनैतिक कार्य से बचें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा। जीवनसाथी की सेहत का विशेष ध्यान रखें और उनसे व्यवहार भी अच्छा बनाकर रखें। नौकरीपेशा कार्य पर ध्यान दें, नहीं तो बदनामी होगी। व्यापारी हैं तो किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें। सेहत पर ध्यान दें।
 
मकर राशि : आपकी राशि के सप्तम भाव में शुक्र का गोचर दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाने वाला साबित होगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। व्यापारी हैं तो व्यवसाय में उन्नति होगी। नौकरी करने वाले लोगों को नए अवसार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी की नहीं मानने पर नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के षष्ठ भाव में में शुक्र का गोचर आपके विरोधियों को सक्रिय करेगा। नौकरी में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत पर भी आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है। संपत्ति विवाद हो सकता है। खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
 
मीन राशि : आपकी राशि के पंचम भाव में शुक्र का गोचर प्रेम संबंधों में सुधार करेगा। मनोरंजन के कार्य में मन लगेगा। छात्रों को इस गोचर का लाभ मिलेगा। वाहन खरीदने के योग बनेंगे। संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान नौकरी में बदलाव की संभावना बन सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

29 May Birthday: आपको 29 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

12 साल बाद गुरु का 'महागोचर': 2 जून से कर्क राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेगा धन का पिटारा

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

अगला लेख