Dharma Sangrah

शुक्र का मेष राशि में गोचर: किन राशियों का करियर भरेगा उड़ान?

Webdunia
शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (18:17 IST)
शुक्र ग्रह करेगा 12 मार्च को सुबह 08 बजकर 13 मिनट पर मीना राशि से मेष राशि में गोचर। मेष राशि मंगल की राशि है और शुक्र एवं मंगल में आपसी शत्रुता है। शुक्र ग्रह प्रेम, रोमांस, कला, ऐश्वर्य, श्रृंगार, रचनात्मक कार्य, धन और समृद्धि के कारक है जबकि मंगल युद्ध, साहस और पराक्रम के कारक है। आओ जानते हैं क्या होगा 12 राशियों पर इसका असर।
 
मेष राशि : आपकी राशि के लग्न यानी प्रथम भाव में इसके गोचर से आपके व्यक्तित्व में बदलाव आएगा। आपके दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यपार के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। लक्जली आइटम खरीद सकते हैं।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव में इसका गोचर लंबी यात्रा के योग बनाएगा। आपको वाद विवाद से दूर रहना होगा। आपको अपनी घर परिवार को लेकर चिंता रहेगी। अपने व्यवहार से घर के सदस्यों को दु:ख न दें। कड़ मेहनत से ही सफलता हासिल होगी।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के 11वें भाव में शुक्र का गोचर लाभ देगा। धन संबंधी समस्या का समाधान होगा। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के 10वें भाव में शुक्र का गोचर मिलेजुले परिणाम देगा। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करना होगी और सतर्कता से आगे बढ़ना होगा। सहकर्मियों से किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के 9वें भाव में शुक्र का गोचर शुभ परिणाम देगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। करियर में सफलता मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे।
 
कन्या राशि : आपकी राशि के 8वें भाव में शुक्र का गोचर मिलेजुले परिणाम देगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारी है तो निवेश से फिलहाल बचकर रहें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि : आपकी राशि के 7वें भाव में शुक्र का गोचर दांपत्य जीवन में सुधार करेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ देगा। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। खुद का व्यापर है तो भी धनलाभ होगा। नौकरीपेशा के लिए भी शुभ है।
 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के छठे भाव में शुक्र का गोचर नौकरी के लिहाज से शुभ है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। करियर में कड़ी मेहनत करना होगी। व्यापार में कोई जोखिम न लें।
 
धनु राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में शुक्र का गोचर नौकरी और करियर के लिहाज से सकारात्मक रहेगा। पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापारी हैं तो व्यापार में विस्तार होगा। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने से लाभ होगा। परिवार में खुशियां रहेंगी। 
 
मकर राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में शुक्र का गोचर नौकरी में प्रमोशन के योग बनाएगा। करियर में सफलता दिलाएगा। व्यापार में मुनाफा देगा। परिवार के साथ आनंदमय समय गुजरेगा।
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर छोटे भाई-बहनों का सहयोग दिलाएगा। करियर में तरक्की होगी। नौकरी में मान सम्मान बढ़ेगा। आत्म विश्‍वास बढ़ने के के कारण आप अपनी बात दमदार तरीके से रख पाएंगे।
 
मीन राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर जीवन में कुछ परेशानियां खड़ी कर सकता है। आपको अपनी वाणी और क्रोध पर संयम रखना होगा। नौकरी और व्यापार में सतर्कता से आगे बढ़ना होगा अन्यथा नुकसान उठाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

आमलकी एकादशी पर क्यों करते हैं आंवले की पूजा?

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण? जानिए पूरी लिस्ट

आमलकी एकादशी के दिन क्यों मनाते हैं रंगभरी एकादशी?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 फरवरी, 2026)

27 February Birthday: आपको 27 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख