Hanuman Chalisa

23 जुलाई 2019, शुक्र का राशि परिवर्तन : क्या होगा आपकी राशि पर असर

Webdunia
शुक्र ग्रह का यह राशि परिवर्तन 23 जुलाई, 2019 को हो गया है। सभी 12 राशियों में से वृषभ और तुला का स्वामी ग्रह शुक्र माने जाते हैं। इसे धन-वैभव और सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। जिस जातक की लग्न कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है उसके प्रेम और दांपत्य जीवन में और भी अधिक निखार आता है। 
 
आइए जानते हैं शुक्र का राशि परिवर्तन सभी राशियों के लिए क्या परिवर्तन लेकर आया है :- 
:
मेष: सुख और वैभव में वृद्धि होगी। अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। साथ ही साथ धन में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता और उन्नति की प्राप्ति भी संभव है। हालांकि गोचर के दौरान आपको सेहत के प्रति खास ख्याल रखना होगा।  
 
वृषभ: पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही शुक्र के परिवर्तन से शत्रु और रोग से आपकी रक्षा होगी। इसके अलावा आपके भाग्य में भी वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। अपनी क्षमता के अनुसार काम करना आपके लिए लाभकारी होगा। 
 
मिथुन: धन में कमी हो सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। साथ भी संतान, प्रेम संबंध और पढ़ाई के मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं। गोचर की अवधि में धन देने से इसके वापस मिलने की संभावना कम है। कपड़े, ज्वेलरी आदि पर धन खर्च होगा।
 
कर्क: सेहत के प्रति विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वभाव में उग्रता दिख सकती है। चोट-चपेट और आग से बचकर रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। वहीं सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा। कार्यशैली में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा।
 
सिंह: कोर्ट-कचहरी और रोग आदि में धन खर्च होगा। आंखों और मस्तिष्क संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। शत्रु पक्ष से भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। गोचर के दौरान आप अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
 
कन्या: आपको धन लाभ हो सकता है। साथ ही शिक्षा और संतान से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। गोचर के दौरान आपके भाग्य में वृद्धि हो सकती है। रोगों को अनदेखा न करें वरना परेशानी में पड़ सकते हैं।  
 
तुला: सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पुरानी बीमारियों से निजात मिल सकती है। साथ ही जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि भी होने वाली है। हालांकि शरीर में कमजोरी का एहसास हो सकता है।
 
वृश्चिक: काम पर ध्यान देना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची से बचें। इसके अलावा रोग में वृद्धि हो सकती है। मानसिक व्याधि भी कुछ हद तक परेशान कर सकती है। कार्यस्थल पर आ रही परेशानियों से निजात पा सकते हैं।
 
धनु: आपको स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ सकती है। पारिवारिक जनों के स्वास्थ्य के कारण कहीं दूर की यात्रा भी करनी पड़ेगी। अदालती विवाद बढ़ सकता है। इसके लिए आपको सावधान रहना होगा। धन वृद्धि के योग बनेंगे।
 
मकर: दांपत्य जीवन में खटास पैदा हो सकता है। अनावश्यक विवाद के कारण मानसिक परेशानी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव से परेशानी होगी।
 
कुंभ: पुराने रोग से सावधान रहना होगा। शत्रु परेशान कर सकते हैं। गोचर की अवधि में अनावश्यक धन खर्च होगा। भविष्य के लिए निवेश की योजना बना सकते हैं। यह गोचर आपके लिए भाग्यवर्धक साबित होगा। जीवन में सुख-सुविधाओं का आनंद भी प्राप्त करने वाले हैं।
 
मीन: आपको जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। शुक्र के इस गोचर से आपको कुछ समय के लिए परेशानी बढ़ेगी। गोचर के दौरान आपकी पराक्रम क्षमता बढ़ती नजर आएगी। स्वास्थ्य को लेकर बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

ALSO READ: वर्ष 2019 में गुरु व शुक्र तारे कब होंगे अस्त, कब होंगे उदित, जानिए यहां
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 मई, 2026)

26 May Birthday: आपको 26 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

घर की नैऋत्य दिशा में यदि यह 5 वस्तुएं रखी है तो होगा भारी नुकसान

Bada Mangal 2026: चौथा बड़ा मंगल 26 मई को, राशिनुसार आजमाएं यह खास उपाय

अगला लेख