अचानक धन लाभ के साथ शुक्र भी होगा मजबूत, बस अपनाने होंगे शुक्र के 7 उपाय

Webdunia
ज्योतिषशास्त्र में शुक्र को प्रेम और रोमांस का प्रतीक माना गया है। कुंडली में शुक्र का मजबूत या शुभ होना समस्त सुख, ऐश्वर्य प्रदान करने वाला माना जाता है। इसके साथ ही शुक्र की शुभ स्थिति धन, विलासिता और ऐशो आराम में भी वृद्धि करती है। वहीं अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है, तो यह धन, सुख और ऐश्वर्य की कमी के साथ ही प्रेम औा दांपत्य सुख में भी कमी करता है और दरिद्रता प्रदान करता है। 
 
इसलिए इस ग्रह को शुभ बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए शुक्रवार और शुक्र के उपायों का बेहद महत्व है। जानिए वे कौन से उपाय हैं जो शुक्र को शुभ और मजबूत बनाकर आपको धन लाभ के साथ ही सुख और ऐश्वर्य प्रदान कर सकते हैं -  
 
1 सफेद रंग शुक्र का प्रतीक है, इसलिए शुक्रवार के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनें। 
 
2 भोजन को झूठा करने से पहले गाय के लिए अवश्य निकालें और स्वयं अपने हाथों से गौ माता को खिलाएं।
 
3 शुक्रवार के दिन चांदी, चावल, सफेद वस्त्र, सफेद चंदन या चंदन का इत्र का दान करने से लाभ होगा।
 
4 शुक्रवार के दिन सफेद गाय को आटा खिलाएं और किसी नेत्रहीन व्यक्ति को मिठाई का दान करें।
 
5 शुक्रवार के दिन अपने घर हर-सिंगार का पौधा लगाएं और इस पौधे का विशेष रूप से ध्यान रखें। 
 
6 नहाने से पहले पानी में चंदन मिलाएं और नहाने के बाद चंदन का तिलक करें।
 
7 परफ्यूम, इत्र या अन्य कोई सुगंधित वस्तु का मंदिर में दान करें या फिर किसी को भेंट करें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mahabharat Mosul War : मौसुल के युद्ध में बच गए यदुवंशियों ने पश्चिम के देशों में जाकर क्या किया?

History of Lord Vishnu: भगवान विष्णु का इतिहास जानें

पूजा किस प्रकार से की जाती है, जानिए पूजन की विधि

Mata Vaishno Devi: वैष्णो देवी मंदिर में जाने के लिए कैसे होता है रजिस्ट्रेशन, कितने दिन पहले लेना होता है टोकन

Hanuman chalisa: यदि इस तरह से पढ़ते हैं हनुमान चालीसा तो इसका नहीं मिलेगा लाभ

बिना तोड़फोड़ कैसे लें वास्‍तु उपायों का लाभ, जानें खास टिप्स

Kurma jayanti 2024: भगवान कूर्म की जयंती पर जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Rahu Gochar : 2025 तक राहु से रहना होगा इन राशियों को सतर्क

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों के लिए खुशियों भरा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 23 मई का राशिफल

23 मई 2024 : आपका जन्मदिन

अगला लेख