शुक्र इन दिनों हैं मीन राशि में, शुभता चाहिए तो ये 12 उपाय आजमा लीजिए

Webdunia
15 अप्रैल 2019 की मध्य रात्रि के बाद रात 1.18 बजे शुक्र ने अपना राशि परिवर्तन किया और इन दिनों वे मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। मीन राशि में शुक्र उच्च के होते हैं। शुक्र 10 मई 2019 तक मीन राशि में रहेंगे। 
 
शुक्र ग्रह अगर अशुभ हो तो, इसका संकेत आपको खुद ही मिलने लगता है। शुक्र के अशुभ होने की स्थिति में जातक का अंगूठा बिना किसी बीमारी के ही बेकार हो जाता है। बार-बार स्वप्न-दोष और त्वचा संबंधी रोग होने लगता है। शुक्र आपकी सुंदरता से भी जुड़ा होता है। ऐसे में इसके अशुभ प्रभाव से आपके चेहरे की की लालिमा कम हो जाएगी। 
 
शुक्र के अशुभ प्रभाव को कम करने के उपाय
 
– शुक्रवार का व्रत रखने से लाभ होता है।
 
– अपने भोजन से पहले गाय को खिलाना चाहिए।
 
– माता लक्ष्मी की उपासना करना फायदेमंद होता है।
 
– सफेद एवं साफ वस्त्र धारण करना चाहिए।
 
– शुक्रवार को शुक्र से संबंधित वस्तुओं (श्वेत वस्त्र, सौंदर्य सामग्री, इत्र, चांदी, शक्कर, दूध-दही, चावल, घी, स्फ़टिक, सफेद पुष्प) आदि का दान करना लाभदायी होता है। 
 
– शुक्रवार के दिन ब्राह्मणों को श्वेत मिष्ठान या खीर खिलाना फायदेमंद होगा।
 
– शुक्रवार को मंदिर में तुलसी का पौधा लगाना भी शुभ होता है।
 
– प्रत्येक शुक्रवार चींटियों को आटा में पिसी हुई शक्कर मिलाकर खिलाएं।
 
– ॐ शुं शुक्राय नम: का जाप करना चाहिए।
 
– किसी दूसरे का पालन-पोषण करना भी खराब शुक्र को मजबूती प्रदान करता है। 
 
– शुक्रवार का व्रत रखना शुरू करें।
 
– गणपति पूजन से भी शांति का अनुभव होगा।
 
– शुक्र के अशुभ प्रभाव की स्थिति में राशि और नक्षत्रों के अनुसार रत्न धारण करने से लाभ होता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Shani gochar : 2025 तक सभी 12 राशियों में शनि ग्रह का प्रभाव, किसे मिलेगा कष्ट किसका होगा उद्धार

Buddha purnima 2024: भगवान बुद्ध के बारे में 10 रोचक जानकारी

शनि ने पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इन 5 राशियों की किस्‍मत का पासा पलट दिया, देखें क्या होगा

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर फल, जानिए किस राशि के लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

Apara ekadashi 2024: अपरा एकादशी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

21 मई 2024 : आपका जन्मदिन

Maa lakshmi Bhog : माता लक्ष्मी को रोज चढ़ाएं इन 5 में से कोई एक चीज, धन के भंडार भर जाएंगे

21 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख